-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Bharat Seva Taxi Governments New Initiative Will Give Tough Competition To Ola Uber
Bharat Seva Taxi: सरकार की नई पहल से Ola-Uber को मिलेगी कड़ी टक्कर
- Written By: सिमरन सिंह
Bharat Taxi Service: निजी कैब सर्विसेज़ जैसे Ola और Uber को बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। केंद्र सरकार जल्द ही देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा Bharat Taxi Service शुरू करने जा रही है।

Bharat Seva Taxi में क्या है खास। (सौ. Gemini)
Ola Uber Alternative Bharat Taxi Service: भारत में अब निजी कैब सर्विसेज़ जैसे ओला और उबर को बड़ी चुनौती मिलने जा रही है। केंद्र सरकार जल्द ही देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा “भारत सेवा” (Bharat Taxi Service) शुरू करने जा रही है। इस सरकारी पहल का उद्देश्य है ड्राइवरों को उनकी कमाई का पूरा हक देना और यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती और भरोसेमंद टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना।
ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के लिए बड़ा बदलाव
पिछले कई वर्षों से ऐप-आधारित टैक्सी सर्विस प्लेटफॉर्म्स को लेकर यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की ओर से शिकायतें आती रही हैं। यात्रियों को जहां बढ़े हुए किराए, अचानक कैंसिलेशन और सर्ज प्राइसिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं ड्राइवरों को कंपनियों के उच्च कमीशन रेट्स से नुकसान उठाना पड़ता है। अक्सर ड्राइवरों की इनकम का 25% तक हिस्सा कमीशन के रूप में कंपनियों को चला जाता है। लेकिन अब सरकार की इस नई पहल के बाद ड्राइवरों की कमाई सीधे उनके हाथ में जाएगी और उन्हें किसी निजी एग्रीगेटर को हिस्सा नहीं देना होगा।
नवंबर में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
केंद्र सरकार की यह योजना फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी। नवंबर माह में दिल्ली में 650 टैक्सियों और उनके चालकों के साथ इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। अगर यह सफल रहता है, तो दिसंबर से इसे पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में यह सेवा अन्य महानगरीय शहरों तक पहुंचाई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido के लिए 1 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
UP Cab Policy: अब नहीं चलेगी Ola-Uber जैसी कंपनियों की मनमानी, पीक ऑवर में नहीं बढ़ा सकेंगी मनमाना किराया
भारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
ये भी पढ़े: Royal Enfield की धमाकेदार वापसी, सितंबर 2025 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
मेंबरशिप मॉडल से चलेगी भारत सेवा टैक्सी
इस टैक्सी सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसमें ड्राइवरों को कोई कमीशन नहीं देना होगा। इसके बजाय उन्हें एक मेंबरशिप मॉडल के तहत जोड़ा जाएगा जिसमें वे दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क के रूप में एक छोटा-सा योगदान देंगे। सरकार का दावा है कि इस मॉडल से ड्राइवरों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा और यात्रियों को किफायती किराए पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
2030 तक 1 लाख ड्राइवर जोड़ने का लक्ष्य
सरकार की योजना है कि आने वाले वर्षों में भारत सेवा टैक्सी को देशभर के महानगरों, जिला मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जाए। लक्ष्य है कि 2030 तक इस प्लेटफॉर्म से 1 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़ें, जिससे देशभर में एक संगठित और सुरक्षित टैक्सी नेटवर्क तैयार हो सके।
Bharat seva taxi governments new initiative will give tough competition to ola uber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMBWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
Aug 05, 2026 | 08:39 AMट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Aug 05, 2026 | 08:37 AMपुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
Aug 05, 2026 | 08:35 AMमुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














