-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Same Ads As What You See Online Facebook And Instagram Keep Track Of Your Shopping Habits
आप जो ऑनलाइन देखते हैं, वही विज्ञापन क्यों दिखते हैं? Facebook-Instagram आपकी शॉपिंग पर कैसे रखते हैं नजर
- Written By: सिमरन सिंह
Facebook या Instagram चलाते हैं, तो आपने कई बार गौर किया होगा कि जैसे ही आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर कोई प्रोडक्ट देखते हैं, कुछ ही देर बाद उसका विज्ञापन दिखता है।

Facebook and Instagram (Source. Freepik)
Meta Data Sharing: अगर आप Facebook या Instagram चलाते हैं, तो आपने कई बार गौर किया होगा कि जैसे ही आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर कोई प्रोडक्ट देखते हैं, कुछ ही देर बाद उसी से जुड़े विज्ञापन सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं। आम यूजर के मन में यही सवाल आता है कि आखिर हमारी ऑनलाइन एक्टिविटी का डेटा Meta तक पहुंच कैसे जाता है? क्या इससे हमारी प्राइवेसी खतरे में है? और अगर हां, तो इसे रोका कैसे जाए? इस खबर में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Meta आपकी कौन-सी जानकारी लेता है, कहां से लेता है और आप इसे अपने कंट्रोल में कैसे रख सकते हैं।
क्या है Your Activity Off Meta Technologies फीचर
Meta ने यूजर्स के लिए “Your Activity Off Meta Technologies” नाम का फीचर दिया है। यह फीचर Facebook और Instagram के बाहर आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को दिखाता है। जब आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्रोडक्ट सर्च करते हैं या किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बिजनेस प्लेटफॉर्म आपकी यह जानकारी Meta के साथ शेयर कर देते हैं।
इस डेटा की मदद से Meta आपकी पसंद, जरूरत और इंटरेस्ट को समझता है और उसी हिसाब से विज्ञापन दिखाता है। कंपनी का दावा है कि यह सब “बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और एड पर्सनलाइजेशन” के लिए किया जाता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यूजर्स को इसका कंट्रोल भी दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
कैसे पता करें कौन-सी वेबसाइट आपका डेटा शेयर कर रही है
Facebook यूजर्स सबसे पहले प्रोफाइल आइकन पर जाएं और Settings & Privacy खोलें। इसके बाद Settings ~ Accounts Centre में जाएं। यहां Your information and permissions सेक्शन मिलेगा, जिसके अंदर Your activity off Meta technologies का ऑप्शन होता है।
Instagram यूजर्स भी प्रोफाइल से Settings में जाकर Accounts Centre खोल सकते हैं और वही सेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। यहां आपको उन वेबसाइट्स और ऐप्स की पूरी लिस्ट दिखेगी, जो हाल ही में आपकी एक्टिविटी Meta के साथ शेयर कर रही हैं।
डेटा शेयरिंग कैसे बंद करें और हिस्ट्री कैसे क्लियर करें
Off Meta Activity सेक्शन में आपको कई जरूरी कंट्रोल मिलते हैं। आप चाहें तो किसी एक वेबसाइट या ऐप को अलग से Disconnect कर सकते हैं, ताकि आगे वह आपका डेटा शेयर न कर सके। इसके अलावा एक साथ कई सोर्स हटाने का विकल्प भी मौजूद है।
Meta आपको पुरानी एक्टिविटी Clear history करने का ऑप्शन भी देता है, जिससे पहले से जुड़ा डेटा आपके अकाउंट से हट जाता है। हालांकि कंपनी यह साफ करती है कि कुछ जानकारी एग्रीगेट या अननोन फॉर्म में सिस्टम में रह सकती है।
ये भी पढ़े: फोन किसी को देते समय डर लगता है? बिना ऐप के ऐसे छुपाएं प्राइवेट फोटो, कोई गलती से भी नहीं देख पाएगा
भविष्य की ट्रैकिंग रोकने और डेटा डाउनलोड करने का तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आगे आपकी एक्टिविटी बिल्कुल ट्रैक न हो, तो Meta भविष्य की डेटा शेयरिंग बंद करने का विकल्प भी देता है। इसे ऑन करने के बाद बाहरी ऐप्स और वेबसाइट्स आपकी नई एक्टिविटी Meta के साथ ऑटोमेटिक शेयर नहीं कर पाएंगे। इससे विज्ञापन कम पर्सनलाइज्ड होंगे, लेकिन आपकी प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
इसके साथ ही Export your information फीचर से आप अपना पूरा Off Meta डेटा डाउनलोड भी कर सकते हैं, जिसे सिस्टम या Google Drive और Dropbox जैसी क्लाउड सर्विस पर सेव किया जा सकता है।
Same ads as what you see online facebook and instagram keep track of your shopping habits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMOperation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:01 AMमहाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
Aug 09, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














