Maruti Suzuki की नई कारों की झलक, इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर SUV तक सब

Maruti Fronx Hybrid: Maruti Suzuki भी आने वाले वर्षों में कई बड़ी लॉन्चिंग करने जा रही है। जिसमें यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स के साथ कार को लॉन्च किया जाएगा।
Maruti Suzuki की नई कारों की झलक, इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर SUV तक सब
Maruti Suzuki की नई कार। (सौ. Maruti)
Published on
Updated on

Maruti EVitara: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट लगातार बदल रहा है और कंपनियां ग्राहकों की ज़रूरतों के मुताबिक नए मॉडल और टेक्नोलॉजी लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में Maruti Suzuki भी आने वाले वर्षों में कई बड़ी लॉन्चिंग करने जा रही है। इनमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार, एक नई हाइब्रिड कार, प्रीमियम 7-सीटर SUV और एक कॉम्पैक्ट MPV शामिल हैं। आइए जानते हैं इन गाड़ियों की खासियत और संभावित लॉन्चिंग डिटेल्स।

Maruti Suzuki e Vitara: पहली इलेक्ट्रिक कार

Maruti की सबसे चर्चित कार e Vitara होगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर प्लांट से फ्लैग ऑफ किया था। यह कंपनी की पहली EV होगी। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प 49 kWh और 61 kWh मिल सकते हैं। बड़े बैटरी पैक के साथ यह गाड़ी करीब 500 किलोमीटर की रेंज देगी। भारत में इसे केवल 2WD वर्जन में लाया जा सकता है। पहले इसे फेस्टिव सीजन 2024 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन अब संभावना है कि यह 2025 की शुरुआत में बाजार में आएगी।

Maruti Suzuki Fronx Hybrid: नई हाइब्रिड तकनीक

कंपनी अपनी HEV सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और इसका पहला मॉडल होगा Fronx Hybrid। इसमें 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया जाएगा। यह कार न केवल बेहतर माइलेज देगी बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी किफायती साबित होगी। इसके डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लॉन्चिंग की उम्मीद 2026 की पहली छमाही में की जा रही है।

Maruti Suzuki की नई 7-सीटर SUV

Maruti एक प्रीमियम 7-सीटर SUV भी ला रही है, जो सीधे Mahindra XUV700, Tata Safari और Hyundai Alcazar को टक्कर देगी। यह 4.5 मीटर से ज्यादा लंबी होगी और इसे ग्लोबल-C प्लेटफॉर्म पर बड़े व्हीलबेस के साथ तैयार किया जाएगा। दमदार डिजाइन और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स इसकी खासियत होंगे। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग अब 2026-2027 तक खिसक सकती है।

Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट MPV

MPV सेगमेंट में मारुति की Ertiga पहले से बेस्टसेलर है। अब कंपनी इस सेगमेंट में एक और कॉम्पैक्ट MPV (कोडनेम YDB) लाने की तैयारी कर रही है। यह MPV 4 मीटर से कम लंबी होगी और Renault Triber को सीधी टक्कर देगी। इसे Nexa डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन और HEV हाइब्रिड तकनीक दी जा सकती है। लॉन्चिंग की उम्मीद 2026 में है।

ध्यान दें

Maruti Suzuki आने वाले सालों में अपनी प्रोडक्ट लाइनअप को और मजबूत करने जा रही है। जहां e Vitara EV कंपनी की सबसे बड़ी हाइलाइट होगी, वहीं Fronx Hybrid, नई 7-सीटर SUV और कॉम्पैक्ट MPV भारतीय ग्राहकों को और विकल्प देंगे। अगर आप मारुति की नई कारों का इंतजार कर रहे हैं, तो अगले दो साल आपके लिए बेहद खास साबित हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com