- Hindi News »
- Business »
- India Us Trade Deal Vs Russia Oil India To Bear Billions Of Dollars Burden Will Oil Become Expensive
अमेरिकी डील के लिए रूस से दूरी बनाना भारत को पड़ेगा भारी! अरबों डॉलर का बढ़ेगा बोझ, महंगा हो जाएगा तेल?
US Oil Vs Russian Oil: भारत और अमेरिका के बीच बहु प्रतीक्षित ट्रेड डील की घोषणा हो गई है। मगर, यह ऐलान भारत के रूस से तेल खरीदना बंद करने के ट्रंप के दावे के बाद हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

PM मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन (Image- Social Media)
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को सीधे घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस डील के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप का आभार जताया है। अमेरिका का कहना है कि यह बड़ी डील भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना बंद करने के फैसले से जुड़ी है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रूस से तेल आयात रोकने पर भारत को कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और अमेरिकी तेल भारत को कितना महंगा पड़ेगा।
अमेरिका-भारत के बीच क्या हुई डील?
संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी बातचीत के बाद भारत और अमेरिका एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमत हुए हैं। इसके तहत भारतीय निर्यात पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सीधी बातचीत के बाद संभव हो पाया। रिपोर्ट के अनुसार, इस डील का सीधा संबंध भारत द्वारा रूस से तेल आयात कम करने और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाने की सहमति से है।
रूस से तेल सप्लाई के भरोसे का क्या होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का तेल भारत के लिए अब तक काफी सस्ता रहा है। वर्ष 2024 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात का करीब 36 फीसदी हिस्सा रूस से आया था, जो प्रतिदिन लगभग 1.8 मिलियन बैरल था। पिछले साल दिसंबर में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे, तब उन्होंने अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत को निर्बाध तेल आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
डेलीहंट की पेरेंट कंपनी VerSe Innovation के साथ जुड़े PR Ramesh, स्टार्टअप को अब मिलेगी नई उड़ान
AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
Gold Silver Rate Today: गिरावट के बाद सोने की कीमतों में उछाल, 2, 000 हुआ महंगा, चांदी में 4000 की तेजी
RCF महाराष्ट्र में लगाएगा 865 करोड़ का फॉस्फोरिक एसिड प्लांट, किसानों और शेयरधारकों की चमकेगी किस्मत!
अमेरिका से तेल खरीदना कितना महंगा पड़ेगा?
रिपोर्ट बताती है कि रूस भारत को रियायती दरों पर कच्चा तेल देता रहा है। इसके मुकाबले अमेरिका से तेल खरीदना भारत के लिए कहीं अधिक महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि इसकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार दरों पर चुकानी होंगी। इसके साथ ही लंबी दूरी के कारण ढुलाई और बीमा का खर्च भी ज्यादा होगा। अनुमान है कि इससे भारत को प्रति बैरल 5 से 10 फीसदी तक ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है, जिससे अरबों डॉलर का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
सालाना 9 से 12 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त खर्च
रूस का तेल अब तक भारत को 50-55 डॉलर प्रति बैरल की दर से मिलता रहा है। अमेरिकी पाबंदियों के बावजूद ढुलाई और बीमा जोड़ने के बाद भी इसकी कीमत 62–65 डॉलर प्रति बैरल तक सीमित रही। अगर सालाना अंतर की गणना की जाए, तो भारत के कुल तेल आयात बिल पर 9 से 12 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका से कितनी मात्रा में तेल आयात किया जाता है।
महंगाई पर भी पड़ेगा असर
तेल की कीमतों में प्रति बैरल 600 से 1200 रुपये तक का अंतर आ सकता है। इससे देश को करोड़ों रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका है और सरकार की सब्सिडी पर भी दबाव बढ़ सकता है।
रूस कितने दाम पर देता रहा है तेल?
2022 से रूस भारत को भारी छूट पर तेल बेचता रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी रूसी कच्चा तेल करीब 35 डॉलर प्रति बैरल तक मिल रहा था। यही वजह है कि 2020 में जहां रूस से भारत का तेल आयात महज 2 फीसदी था, वह 2025 तक बढ़कर 35 फीसदी से अधिक हो गया।
यह भी पढ़ें- ज्वेलरी, कपड़े, कार…भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से क्या-क्या होगा सस्ता? देखें लिस्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक आकलन के अनुसार, अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है तो चालू वित्त वर्ष में तेल आयात बिल में करीब 9 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले वित्त वर्ष में यह बोझ बढ़कर 12 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
India us trade deal vs russia oil india to bear billions of dollars burden will oil become expensive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Texas Shooting: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट
May 06, 2026 | 01:41 AMShehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
May 06, 2026 | 01:09 AMसीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप
May 06, 2026 | 12:25 AMAaj Ka Rashifal 6 May 2026: कन्या राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! किन्हें रहना होगा सतर्क ये भी जानिए
May 06, 2026 | 12:05 AMPakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
May 05, 2026 | 11:50 PMUAE Missile Attack: ईरान का UAE पर मिसाइल अटैक, लगातार दूसरे दिन 15 मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला
May 05, 2026 | 11:26 PMन मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य
May 05, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














