Car Maintenance Tips: गाड़ी चलाने के साथ उसे संभालना भी है जरूरी, जानें कार के लिए खास ट्रिप्स

Ways to Increase Mileage: एक बार गाड़ी खरीद लेने के बाद खर्च खत्म नहीं होते। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम, मेंटेनेंस खर्च और हर साल बढ़ता कार इंश्योरेंस प्रीमियम आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालता है।
Driving a car is important, but maintaining it is equally crucial. Learn some essential tips for car care.
Car Maintenance Tips (Source. Freepik)
Published on
Updated on

How to Reduce Car Insurance Premium: आज के समय में कार रखना जितना जरूरी हो गया है, उतना ही महंगा भी। एक बार गाड़ी खरीद लेने के बाद खर्च खत्म नहीं होते। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम, मेंटेनेंस खर्च और हर साल बढ़ता कार इंश्योरेंस प्रीमियम आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालता है। कई लोग सोचते हैं कि ये खर्च टालना मुश्किल है, लेकिन सच यह है कि अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो हर साल हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही आसान और काम के टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी कार को भी फिट रखेंगे और बजट को भी।

Car Insurance Premium को ऐसे करें कम

बहुत कम लोग जानते हैं कि कार इंश्योरेंस का प्रीमियम आपकी गाड़ी की रनिंग पर भी निर्भर करता है। अगर आपकी कार ज्यादा नहीं चलती, तो आप "Pay As You Drive" इंश्योरेंस का विकल्प चुन सकते हैं। इस तरह की पॉलिसी में इंश्योरेंस प्रीमियम किलोमीटर के हिसाब से तय होता है। अगर आपकी सालाना रनिंग 5,000 से 7,000 किलोमीटर के बीच है, तो आप सामान्य पॉलिसी के मुकाबले काफी कम प्रीमियम चुका सकते हैं। यह विकल्प खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कार का इस्तेमाल सिर्फ ऑफिस या जरूरी कामों के लिए करते हैं।

कार की सर्विसिंग टालना पड़ सकता है भारी

कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में समय पर सर्विसिंग नहीं कराते, लेकिन यही आदत आगे चलकर बड़ा नुकसान करा सकती है। नियमित सर्विसिंग से सिर्फ कार की लाइफ ही नहीं बढ़ती, बल्कि माइलेज भी बेहतर होता है। छोटे-छोटे मेंटेनेंस काम जैसे इंजन ऑयल बदलना, ब्रेक चेक कराना और ट्यूनिंग करवाना इंजन पर दबाव कम करता है। अगर समय पर सर्विसिंग होती रहे, तो ईंधन की खपत घटती है और साल भर में पेट्रोल-डीजल पर अच्छा खासा पैसा बचाया जा सकता है।

गंदा एयर फिल्टर बढ़ा सकता है खर्च

कार का एयर फिल्टर अगर गंदा हो जाए, तो इंजन को सही मात्रा में हवा नहीं मिल पाती। इसका सीधा असर इंजन की परफॉर्मेंस और माइलेज पर पड़ता है। इसीलिए हर सर्विसिंग के दौरान एयर फिल्टर को साफ करवाना या जरूरत पड़ने पर बदलवाना जरूरी है। साफ एयर फिल्टर से इंजन बेहतर काम करता है और ईंधन की खपत कम होती है। यह छोटी सी आदत सालाना खर्च को काफी हद तक कम कर सकती है।

थोड़ी समझदारी, बड़ी बचत

अगर आप इंश्योरेंस प्लान सही चुनें, समय पर सर्विसिंग कराएं और छोटे पार्ट्स पर ध्यान दें, तो कार का खर्च बोझ नहीं बनेगा। थोड़ी सी सावधानी और सही फैसले आपको हर साल हजारों रुपये की बचत दिला सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com