-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Get Duplicate Dl If Lost Your Original Driving Licence Get A Duplicate Dl From Home
ड्राइविंग लाइसेंस खो गया? घबराएं नहीं, ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट DL घर बैठे
- Written By: सिमरन सिंह
Lost Licence Applying Steps: आपका ड्राइविंग लाइसेंस गायब है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योकि इस तरह की स्थिति को देखते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

Driving License को कैसे करें ऑप्लाए। (सौ.Design)
FIR for lost DL: अगर आप सड़क पर निकलने ही वाले हों और अचानक एहसास हो कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) गायब है, तो यह पल किसी डरावने सपने जैसा लग सकता है। यह छोटा-सा कार्ड भले ही मामूली दिखे, लेकिन इसके बिना सड़क पर गाड़ी चलाना बड़ा जोखिम है। मगर चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिससे आप आसानी से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
लाइसेंस खोने के बाद उठाएं ये दो ज़रूरी कदम
1. पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं (FIR):
जैसे ही आपको पता चले कि आपका DL खो गया है, सबसे पहले अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाएं और गुमशुदा रिपोर्ट (Lost Report) या FIR दर्ज कराएं। पुलिस द्वारा दी गई यह रिपोर्ट साबित करती है कि लाइसेंस अनजाने में खो गया है और उसका किसी तरह का दुरुपयोग नहीं हो रहा है। यही रिपोर्ट आगे डुप्लीकेट DL के आवेदन के लिए आवश्यक होती है।
2. शपथ पत्र (Affidavit) बनवाएं:
इसके बाद किसी नोटरी या राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से एक शपथ पत्र तैयार करवाएं। इसमें यह स्पष्ट लिखें कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस कब, कहां और कैसे खोया। यह दस्तावेज़ कानूनी रूप से आपकी सच्चाई और विश्वसनीयता का प्रमाण होता है।
सम्बंधित ख़बरें
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
स्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा
नागपुर सिटी बस स्टॉप अब होंगे दिव्यांग फ्रेंडली; मनपा ने हाई कोर्ट में दिया शपथपत्र, 3 महीने में पूरा होगा काम
डुप्लीकेट DL के लिए आवेदन की प्रक्रिया
जब आपके पास FIR और शपथ पत्र दोनों दस्तावेज़ तैयार हों, तो आप अपने RTO कार्यालय या ऑनलाइन Parivahan पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़:
- पुलिस FIR या गुमशुदा रिपोर्ट
- शपथ पत्र
- पहचान और पते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड)
- फॉर्म LLD (डुप्लीकेट लाइसेंस आवेदन फॉर्म)
- पुराने DL की कॉपी या DL नंबर (अगर उपलब्ध हो)
ऑनलाइन तरीका
- parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Online Services’ – ‘Driving Licence Related Services’ चुनें।
- अपने राज्य और RTO का चयन करें।
- ‘Apply for Duplicate DL’ पर क्लिक करें।
- DL नंबर और व्यक्तिगत विवरण भरें।
- फॉर्म LLD भरें, “खो गया” कारण चुनें, सभी दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
ये भी पढ़े: दुनिया की सबसे महंगी कार, रोल्स-रॉयस La Rose Noire Droptail ने रचा नया इतिहास
ऑफलाइन तरीका
अगर आप मैन्युअली आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने नज़दीकी RTO कार्यालय जाएं। वहाँ फॉर्म LLD भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें और शुल्क जमा करें। अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे और सत्यापन के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कब मिलेगा नया DL?
सभी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं के बाद आपका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस तैयार होकर आपके पते पर डाक से भेज दिया जाएगा। इस पर “DUPLICATE” स्पष्ट रूप से अंकित होगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया 2–3 सप्ताह में पूरी हो जाती है। तब तक आप Acknowledgement Receipt संभालकर रखें, जो अस्थायी रूप से लाइसेंस का प्रमाण होती है।
Get duplicate dl if lost your original driving licence get a duplicate dl from home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














