- Hindi News »
- Bihar »
- Owaisi Mlas Meets Nitish Kumar Bihar Politics Heats Up With Shocking Reason
नीतीश से मिले ओवैसी के तीन विधायक…तो हाई हो गया बिहार का सियासी पारा, सामने आया चौंकाने वाला कारण
Bihar News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के तीन विधायक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस मीटिंग ने अचानक बिहार का सियासी पारा सर्द मौसम में भी हाई कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान AIMIM विधायक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के तीन विधायक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस मीटिंग ने अचानक बिहार का सियासी पारा सर्द मौसम में भी हाई कर दिया है। क्योंकि पिछली बार चुनाव जीतने के बाद ओवैसी की पार्टी के 5 में से 4 विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।
इस बार जब विधायकों ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तो सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई। हालांकि मुलाकात का कारण विधायकों ने खुद बताया है। उन्होंने कहा कि वे अपने इलाके की दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। हालांकि, इस मीटिंग ने अचानक बिहार का सियासी पारा सर्द मौसम में भी हाई कर दिया है।
किन विधायकों ने की नीतीश से मुलाकात?
राज्य में नई सरकार बनने के बाद आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की मुख्यमंत्री से यह पहली मीटिंग थी। मिलने वालों में पार्टी विधायक दल के नेता अख्तरुल ईमान, जोकीहाट MLA मुर्शिद आलम और कोचाधामन विधायक सरवर अली शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में 5वीं सीट का क्या है नंबर गेम, किस रणनीति से NDA को मात देगी RJD?
‘शराबबंदी का किया समर्थन, लेकिन अब…’, होली पहले बिहार में फिर उठा शराब का मुद्दा, चिगार ने दिया बड़ा बयान
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति में जगह पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज, 5 मार्च को अहम बैठक
मुलाकात के बाद क्या बोले अख्तरुल ईमान?
इस मौके पर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र में कोचाधामन और बहादुरगंज के बीच आर्मी बेस बनाया जा रहा है। इसके लिए 250 एकड़ ज़मीन ली जा रही है। यह घनी आबादी वाला इलाका है और यहां कई धार्मिक जगहें हैं। इससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
मीटिंग में सियासी बातचीत से किया इनकार
अख्तरुल ईमान ने आगे बताया कि हम इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। हमारी मांग थी कि बेस को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने मीटिंग के दौरान किसी भी तरह की पॉलिटिकल बातचीत से साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार में लौटा जंगलराज! जदयू सांसद और विधायक से मांगी रंगदारी, सरकारी अफसर से भी मांगे पैसे
इस बीच, जोकीहाट से AIMIM विधायक मर्शिद आलम ने कहा कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और जोकीहाट के दो बड़े मुद्दों पर डिटेल में चर्चा की। इनमें जोकीहाट में दो नए कॉलेज की मांग और जोकीहाट में एक एडिशनल ब्लॉक (ज़ोन) की मंज़ूरी शामिल थी।
सीएम नीतीश ने विधायको को दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जोकीहाट में सभी काम जल्दी होने चाहिए और हर समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार चुनाव में पांच सीटें जीती हैं, जो सभी सीमांचल से हैं।
Owaisi mlas meets nitish kumar bihar politics heats up with shocking reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMWorld Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!
Mar 03, 2026 | 04:00 AM7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Mar 03, 2026 | 03:36 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














