-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- The Worlds Most Expensive Car The Rolls Royce La Rose Noire Droptail Creates History
दुनिया की सबसे महंगी कार, रोल्स-रॉयस La Rose Noire Droptail ने रचा नया इतिहास
- Written By: सिमरन सिंह
Expensive car 2025: ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार नई और आकर्षक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। हर साल लग्जरी कारों की नई रेंज लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है।

Rolls-Royce La Rose Noire Droptail की कीमत बड़ी है। (सौ. La Rose Noire Droptail)
Rolls-Royce La Rose Noire Droptail Price: भारत समेत दुनियाभर में ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार नई और आकर्षक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। हर साल लग्जरी कारों की नई रेंज लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती है। लेकिन जब बात आती है दुनिया की सबसे महंगी कार की, तो एक ही नाम सबसे आगे निकलता है Rolls-Royce La Rose Noire Droptail। यह कार न सिर्फ कीमत में बल्कि डिजाइन और परफॉर्मेंस में भी किसी कला के नमूने से कम नहीं है।
Rolls-Royce La Rose Noire Droptail की कीमत
रोल्स-रॉयस ने अपनी यह सुपर लग्जरी कार अगस्त 2023 में ग्लोबल मार्केट में पेश की थी। लॉन्चिंग के समय इस कार की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर (लगभग ₹211 करोड़ रुपये) थी। यह कीमत इसे अब तक बनी दुनिया की सबसे महंगी कार बनाती है। यह लिमिटेड एडिशन कार है और इसे बेहद खास ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है।
सिर्फ दो लोगों के लिए बना यह लग्जरी अनुभव
Rolls-Royce La Rose Noire Droptail एक दो-सीटर सुपर लग्जरी कार है। इसका हार्डटॉप पूरी तरह से हटाया जा सकता है, जिससे यह एक ओपन-टॉप रोडस्टर का अनुभव देती है। इस कार में लगा है ट्विन-टर्बो 6.75-लीटर V12 इंजन, जो 563 bhp की पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर और परफॉर्मेंस के इस बेहतरीन मेल के साथ यह कार न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि बेहद दमदार भी है। इसकी बॉडी को कार्बन फाइबर, स्टील और एल्युमीनियम के मिश्रण से बनाया गया है, जिससे यह हल्की लेकिन मजबूत बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
ये भी पढ़े: 70 हजार रुपये के बजट में ये हैं भारत के सबसे बढ़िया माइलेज वाले स्कूटर्स, फीचर्स और कीमत जानें
डिजाइन और रंग में छिपा है La Rose Noire का जादू
इस लग्जरी कार की डिजाइनिंग पूरी तरह से फ्रांस की Black Baccara Rose से प्रेरित है यह वही गुलाब है जिसकी पंखुड़ियों के रंगों में गहराई और शेड्स का सुंदर ट्रांजिशन होता है। इसी कारण, जब इस कार को अलग-अलग एंगल से देखा जाता है, तो इसके बॉडी पेंट में रंगों का जादुई बदलाव नजर आता है। रोल्स-रॉयस ने इस कार के पेंट फिनिश को तय करने से पहले करीब 150 टेस्ट किए। यह बारीकी इस कार की कला और कारीगरी दोनों को दर्शाती है।
ध्यान दें
Rolls-Royce La Rose Noire Droptail न केवल एक कार है, बल्कि यह एक लक्ज़री कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसकी कीमत, डिजाइन, और परफॉर्मेंस ने इसे दुनिया की सबसे खास और महंगी कार बना दिया है जो हर कार प्रेमी के सपनों में बसने लायक है।
The worlds most expensive car the rolls royce la rose noire droptail creates history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Jun 21, 2026 | 08:05 AMInternational Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Jun 21, 2026 | 08:03 AMInternational Yoga Day: योग से बढ़ाया ग्लैमर और फिटनेस का तड़का, OTT की इन 5 एक्ट्रेसेस रहती हैं सुपरफिट
Jun 21, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














