-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rto International Driving Permit Mumbai Idp Demand 2025
विदेश जाने वाले की संख्या बढ़ी, एक वर्ष में 6684 मुंबईकरों को मिला इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट
- Written By: आकाश मसने
International Driving Permit: विदेश यात्रा बढ़ने से मुंबई सेंट्रल RTO में इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। मुंबई में 2024-25 में 6,784 में से 6,684 परमिट जारी हुए।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Foreign Travel Driving Permit India: विदेश यात्रा में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब आरटीओ में जारी होने वाले इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जिसे इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट भी कहते हैं, उसकी मांग पर भी दिखाई दे रहा है। 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच मुंबई सेंट्रल आरटीओ को कुल 6,784 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6,684 परमिट जारी किए गए, जबकि लगभग 100 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकार कर दिए गए।
अधिकारियों के अनुसार विदेशों में पर्यटन, नौकरी और व्यावसायिक यात्राओं में हो रही वृद्धि ने आईडीपी की मांग को पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ा दी है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट किसी भी देश में वाहन चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज है, जो मौजूदा भारतीय लाइसेंस को वैध अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में बदल देता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
दक्षिण मुंबई से सबसे ज्यादा आवेदन
मुंबई सेंट्रल आरटीओ के अनुसार दक्षिण मुंबई से आने वाले आवेदकों की संख्या सबसे अधिक है। इस क्षेत्र में कई बड़े उद्योगपति, फिल्म उद्योग से जुड़े लोग और विदेश यात्रा करने वाला उच्च आय वर्ग निवास करता है। विदेशों में बार-बार यात्रा करने वाले इन लोगों के बीच आईडीपी की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है।
कहां-कहां जा रहे हैं मुंबईकर?
परमिट जारी होने के आधार पर कुछ स्थान सबसे अधिक लोकप्रिय है। जिसमें अमेरिका, कनाडा, दुबई, जापान, यूरोप के कई देश शामिल है। इस साल कुल 6,784 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 6,684 को परमिट दिया गया। वहीं 100 आवेदन अस्वीकृत किए गए।
यह भी पढ़ें:- MMR में रेलवे का मेगा विस्तार, 4 टर्मिनस पर बनेंगे 20 नए प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
कैसे जारी होता है आईडीपी ?
- आवेदन ‘सारथी’ पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किया जाता है।
- ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट की ऑनलाइन जांच की जाती है,
- इसके बाद आरटीओ कार्यालय में मूल दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं।
- सत्यापन पूरा होते ही अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी कर दिया जाता है।
एक वर्ष के लिए मान्य होगा परमिट
यह परमिट एक वर्ष के लिए मान्य होता है और विदेशों में ड्राइवर पदों के लिए आवेदन करने में भी सहायक होता है। इसलिए सामान्य यात्री हो या नौकरी की तलाश में जा रहे युवक-युवतियां, आईडीपी अब विदेश यात्रा की तैयारियों में सबसे पहले शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि आईडीपी सीधे आरटीओ कार्यालय से जारी होता है। इसलिए इसके लिए किसी एजेंट या मोटर ड्राइविंग स्कूल की जरूरत नहीं पड़ती। ऑनलाइन आवेदन ‘सारथी पोर्टल’ के माध्यम से जमा किया जाता है और बाद में दस्तावेजों का सत्यापन आरटीओ कार्यालय में होता है।
Rto international driving permit mumbai idp demand 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Jul 03, 2026 | 09:16 AMठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
Jul 03, 2026 | 09:08 AMWelcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Jul 03, 2026 | 09:05 AMइंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














