घर बैठे बनाएं लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

Learner Licence को कैसै आप घर बैठे ले सकते है, जिससे आप Licence पाने का एक स्टेप पार कर लें। कुछ आसान स्टेप को फॉलो करते हुए आपका भीड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे बन सकता है।
घर बैठे बनाएं लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया
कैसे घर बैठे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाए। (सौ. Freepik)
Updated on

Online Driving License: वाहन चलाने के लिए आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य होता है। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर पकड़े जाने से जुर्माना भरना पड़ता है, साथ ही कानूनी कार्यवाही भी झेलनी पड़ सकती है। अगर आपने अभी तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है, तो समय रहते यह काम जरूर निपटा लें।

लर्नर से पक्का ड्राइविंग लाइसेंस तक का सफर

ड्राइविंग लाइसेंस दो चरणों में बनता है। पहले लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (Learner Licence) और उसके बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस। पहले लोग लाइसेंस सेंटर पर जाकर लंबी लाइनों में खड़े होकर आवेदन किया करते थे, लेकिन अब इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन भी करने के लिए संभव बना दिया गया है।

ऑनलाइन लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया

अब कोई भी घर बैठे लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो बताएं जा रहे है:

  • Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Online Test’ ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आप Sarthi Portal पर पहुंच जाएगे।
  • अपने राज्य का चयन करें और ‘Apply for Learner Licence’ पर क्लिक करें।
  • यहां ‘Applicant with Aadhaar’ चुनें और आगे बढ़ें।
  • अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें।
  • आगे जा कर व्यक्तिगत जानकारी, पता आदि भरें और मांगे गए दस्तावेज (जैसे पते का प्रमाण, पहचान पत्र, उम्र प्रमाण) अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद फीस का भुगतान करें। जिसके बाद आवेदन संख्या मिलेगी, उसे सुरक्षित रखें।

ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट कैसे दें

  • आवेदन करने के बाद दोबारा Sarthi Portal पर जाकर ‘Online LLTest (STALL)’ विकल्प चुनें।
  • यहां LL एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब ऑनलाइन टेस्ट दें। टेस्ट पास करने पर आपको लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।

पक्का ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे मिलेगा

एक बार लर्निंग लाइसेंस मिलने के बाद पक्का ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आपको अपने नजदीकी RTO में ड्राइविंग टेस्ट देना जाना होगा। टेस्ट के समय सभी जरूरी दस्तावेज और फीस स्लिप साथ लेकर जाएं। टेस्ट पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com