- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Seoni Mp Trainee Plane Crash High Voltage Line Accident Redbird Aviation
मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश, हाई-वोल्टेज लाइन से टकराकर गिरा जहाज; दो लोग घायल
Mp Seoni Plane Crash News: सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक में ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
MP Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक में गुरुवार शाम एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेडबर्ड एविएशन कंपनी का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गोपालगंज के पास आमगांव क्षेत्र में लगभग 6:30 बजे क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान उड़ान अभ्यास के दौरान अचानक असंतुलित होने लगा और नीचे आते हुए सीधे 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के डैने जैसे ही बिजली के तारों से टकराए, जोरदार चिंगारियां निकलीं और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने पायलट और उसके साथ ट्रेनिंग ले रहे युवक को विमान के केबिन से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दोनों को बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
सुरक्षा पर गंभीर सवाल
सूकतरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यदि विमान कुछ और सेकंड तक हाई-वोल्टेज तारों से संपर्क में रहता, तो आग लगने या बड़े विस्फोट जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी। उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूद बिजली की ऊंची लाइन के पास विमान संचालन को जोखिमपूर्ण बताया और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
असम के बाद एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा
किसानों और युवाओं के लिए बड़ी खबर: क्या AI से बदल जाएगी मध्य प्रदेश की तकदीर?
मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच पथराव और झड़प के बाद बवाल, पुलिस फोर्स तैनात
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी ट्रेनिंग के दौरान दो बार विमान रनवे पर दौड़ते समय पलट चुका है, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने एयर स्ट्रीप के पास से 33 केवी लाइन को हटाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू
वहीं, रेडबर्ड एविएशन मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा कि विमान में सवार इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। कंपनी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें:- जिस IndiGo ने पूरे देश में मचाया हाहाकार, उसी से विदेश भागे गोवा अग्निकांड के आरोपी; हुआ बड़ा खुलासा
बिजली विभाग की टीम ने तात्कालिक रूप से पावर सप्लाई बंद कर दी और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने का कार्य शुरू किया। विमान का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसे हटाने के लिए तकनीकी टीम तैनात की गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Seoni mp trainee plane crash high voltage line accident redbird aviation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM













