ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली/मुंबई. आज NCP के पूर्व कद्दावर नेता महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार (Ajit Pawar) थोड़ी देर में मुंबई में मंत्रालय के पास NCP पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
#WATCH | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar will shortly inaugurate a new NCP party office near Mantralaya in Mumbai. pic.twitter.com/isH38t5R9d — ANI (@ANI) July 4, 2023
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में बीते रविवार की दोपहर से महाराष्ट्र का सियासी माहौल गर्मा गया जब अजित पवार ने NCP को छोड़कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। बुन्होने न केवल खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री की शपथ ली बल्कि उनके साथ कुल 9 सहयोगियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
यह भी खबर है कि, NCP के कम से कम 40 विधायक कथित तौर पर अजित पवार का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने बीते रविवार को उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। उनके आठ साथी नेताओं ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। सूत्रों ने राजभवन को सौंपे गये एक पत्र के हवाले से बताया कि अजित पवार को NCP के कम से कम 40 विधायकों का समर्थन है।
अब देखा जाए तो BJP के 105 और अजित पवार का समर्थन कर रहे राकांपा के 40 विधायकों के साथ आ जाने से इनका संयुक्त संख्या बल 145 हो गया है। इस तरह, BJP, शिंदे नीत शिवसेना के समर्थन के बगैर भी सरकार के अस्तित्व को बचा सकती है। कांग्रेस के 45 और शिवसेना (यूबीटी) के 17 विधायक हैं। यह भी जानकारी दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में राकांपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की थी।