हलषष्ठी पर भूलकर भी न करें यह काम, जानें क्या करना है शुभ

halshshthi
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : कल हल षष्ठी यानि बलराम जयंती है। इस दिन श्री कृष्ण के भाई बलराम का जन्मदिन मनाया जाता है। मान्यताओं नुसार यह दिन बहुत शुभ और पावन होता है। इस दिन का महत्व अधिक होता है। ऐसे में इस दिन को ध्यान में रखते हुए हलषष्ठी पर क्या करना शुभ होता है और इस दिन क्या नहीं करना चाहिए इसके बारें में आपको जानकारी दे रहे है। तो चलिए जानते है, हल षष्ठी के दिन क्या करें और क्या न करें.......

यह अवश्य करें 

- इस दिन महुआ से दातुन करना बहुत शुभ माना जाता है, तो इस दिन महुआ से दातुन करें। 

- इस दिन हल का महत्व समझते हुए हल की पूजा करें इसे शुभ माना जाता है। 

- हलषष्ठी के दिन बलराम जी की पूजा पाठ करें। 

- व्रत किया है तो व्रत में भूमिगत चीजों से ही व्रत का पारण करें। 

- इस दिन बैल की पूजा करनी चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है। 

- बलराम जयंती पर अपने बढ़े भाई का आशीर्वाद जुरूर लें। 

- यदि संभव हो तो पशु और पक्षी को भोजन दान करें। 

यह भूलकर भी न करें

- दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करें। 

- इस दिन आपको मुसल का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। 

- बलराम जयंती के दिन मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। 

- इस दिन हल का उपयोग न करें। 

- हल षष्ठी के दिन न तो किसी की निंदा करें और नहीं छूट बोले। 

- इस दिन लहसुन और प्याज का उपयोग ना करें। 

Navbharat Live
navbharatlive.com