कृति सेनन ने इटली में पूरी की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शेयर की मस्ती करते हुए खास फोटोज

Kriti Sanon News: कृति सेनन ने हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ के इटली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम संग मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की है।
कृति सेनन ने इटली में पूरी की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शेयर की मस्ती करते हुए खास फोटोज
कृति सेनन (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kriti Sanon Instagram Post: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का दमदार टीजर रिलीज हुआ, वहीं अब एक्ट्रेस ने एक और फिल्म की शूटिंग खत्म करने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है।

कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ के इटली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इन तस्वीरों में कृति अपनी टीम के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा कि “सियाओ माय बेलास… इसी तरह हमने कॉकटेल 2 के द सिसिलियन चैप्टर को खत्म किया है। धूप, बारिश और खूबसूरत इंद्रधनुष के बीच यह शेड्यूल बेहद खास रहा।”

कृति सेनन ने शेयर की खास फोटोज

तस्वीरों से साफ है कि एक्ट्रेस ने इटली में शूटिंग के साथ-साथ वेकेशन का भी भरपूर मजा लिया। धूप से लेकर बारिश और रेनबो तक, कृति की फोटोज उनके खुशमिजाज अंदाज को बयां करती हैं। फैंस भी इस खबर को सुनकर बेहद उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “कॉकटेल 2 का इंतजार अब और मुश्किल हो रहा है… हमारी बटरफ्लाई, शुभकामनाएं।” वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “‘तेरे इश्क में’ को पहले ही लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब ‘कॉकटेल 2’ भी आने वाली है… ये साल पूरी तरह से आपका होने वाला है।”

बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ में कृति सेनन, साउथ स्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे ‘मुक्ति’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसका टीजर हाल ही में लॉन्च हुआ है। ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत बनी फिल्म ‘दो पत्ती’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हाल ही में उन्होंने रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ पूल पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो उनके इटली शेड्यूल का हिस्सा थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com