दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू के साथ मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस पर गंभीर आरोप

Jharkhand news: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी, बहू और ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू के साथ मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस पर गंभीर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Physical Assault On Babulal Marandi's Family: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी, बहू और ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस हमले में उनके ड्राइवर ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना हजारीबाग के अमृत नगर पूजा पंडाल की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को ने मुफस्सिल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक वह शाम करीब 7:15 बजे अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थीं, उनकी गाड़ी जैसे ही अमृत नगर पूजा पंडाल के पास पहुंची, विसर्जन जुलूस में फंस गई। ड्राइवर ने भीड़ से रास्ता खाली करने की गुजारिश की, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

पूजा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीट डाला और जब प्रीति बीच-बचाव करने उतरीं, तो उनके साथ भी गाली-गलौज व बदतमीजी की गई। पीड़िता के बयान पर पूजा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन मरांडी के परिवार से जुड़े होने के कारण मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।

प्रीति किस्कू ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

घटना के बाद प्रीति किस्कू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मेरे ड्राइवर को पहले बुरी तरह मारा गया, जब मैंने रोकने की कोशिश की तो मेरे साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। एफआईआर में साफ तौर पर लिखा गया है कि प्रीति किस्को और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, घटना के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसके बाद भी किसी तरह का बीच-बचाव नहीं किया गया है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बता दें कि बिहार से अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, उन्होंने नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के संस्थापक भी हैं, जिसका बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था। पूर्व सीएम के परिवार के साथ हुई इस कथित मारपीट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com