Akshara Singh New Song Chal Jaib Maayke Will Be Released Soon Poster Won Hearts
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चल जाईब मायके’ जल्द होगा रिलीज, पोस्टर ने जीता फैंस का दिल
Chal Jaib Maayke Poster: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह एक नए गाने ‘चल जाईब मायके’ के जरिए पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक को पर्दे पर उतारने आ रही हैं। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चल जाईब मायके’ जल्द होगा रिलीज
Follow Us
Follow Us :
Akshara Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह हमेशा अपने गानों और फिल्मों से फैंस का दिल जीतती रही हैं। अब वह एक नए गाने ‘चल जाईब मायके’ के जरिए पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। इस गाने का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। अक्षरा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि चल जाईब मायके’ पति-पत्नी की नोकझोंक वाला प्यारा सा गाना, मैं और मिंटुआ आप सबके लिए।
अक्षरा सिंह पोस्टर में नई-नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। लाल जोड़ा, पारंपरिक चूड़ियां और चेहरे पर प्यारे-से एक्सप्रेशन उनके लुक को और खास बना रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में मायके की ओर जाता रास्ता गाने की थीम को साफ बयां करता है। इस गाने में अक्षरा के साथ मिंटुआ नजर आएंगे, जो पति का किरदार निभा रहे हैं। गाने में पति-पत्नी के रिश्ते की नोकझोंक और मस्तीभरे पल को दिखाया गया है। अक्षरा के शरारती एक्सप्रेशन और मिंटुआ की कॉमिक टाइमिंग इसे और मजेदार बनाने वाले हैं।
‘चल जाईब मायके’ को खुद अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं, जबकि कोरियोग्राफी एम.के. गुप्ता जॉय ने की है। गाने की टीम ने इसे बेहद जोशीला और रिलेटेबल बनाने की कोशिश की है ताकि दर्शक इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ सकें। अक्षरा सिंह हाल ही में अपने भक्ति गीत ‘भोली सी मईया’ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। इस गाने को अक्षरा ने न केवल गाया बल्कि प्रोड्यूस भी किया। इसे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया। इस गाने पर कई लोग सोशल मीडिया पर रील्स भी बना रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने अपनी फिल्म ‘अम्बे मां’ की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। ‘चल जाईब मायके’ के पोस्टर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जब यह गाना रिलीज होगा तो क्या यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बनाएगा।
Akshara singh new song chal jaib maayke will be released soon poster won hearts