- Hindi News »
- World »
- Zohraan Mamdani Wins Nyc Mayoral Race Challenges Trump Quotes Nehru
नेहरू का नाम लेकर ट्रंप पर बरसे ममदानी, चुनाव जीतने के बाद दिया खुला चैलेंज, न्यूयॉर्क में बढ़ी हलचल
Zohran Mamdani News: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा “आज रात हम पुराने से नए की ओर बढ़ चुके हैं,” यह बदलाव न्याय और समानता का प्रतीक है।
- Written By: अक्षय साहू

जोहरान ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zohran Mamdani Win NYC Mayoral Election: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए जोहरान ममदानी नए मेयर बने हैं। युगांडा में जन्मे 34 वर्षीय ममदानी ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को मात दी।
91 फीसदी वोटों की गिनती के बाद ममदानी को 10,36,051 (50% से अधिक) वोट मिले, जबकि कुओमो को 8,54,995 और स्लिवा को 1,46,137 वोट मिले। इस जीत के साथ ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर बन गए हैं। उनकी मां मशहूर फिल्मकार मीरा नायर और पिता कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी हैं।
विजयी भाषण में नेहरू का जिक्र
ब्रुकलिन पैरामाउंट में हजारों समर्थकों के सामने दिए गए अपने विजयी भाषण में ममदानी ने कहा, “भविष्य हमारे हाथ में है। न्यूयॉर्क, आज रात तुमने बदलाव का जनादेश दिया है एक नई राजनीति, एक किफायती शहर और एक जवाबदेह सरकार का जनादेश।” उन्होंने कहा कि उनकी जीत “अत्याचार और अकूत पैसे पर उम्मीद की जीत” है।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
ममदानी ने अपने भाषण में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा, “इतिहास में कभी-कभी ऐसा पल आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और राष्ट्र की लंबे समय से दबी आत्मा अपनी अभिव्यक्ति पाती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर बढ़ चुके हैं।” उन्होंने कहा कि यह नया युग न्याय, समानता और सम्मान का होगा।
Zohran Mamdani wins. NYC voters overcame Mayor Adams, Cuomo, Sliwa, President Trump, racism, lies and a bunch of billionaires who think they own people’s vote. Hundreds of young people celebrate Mamdani’s victory in Astoria… pic.twitter.com/7rBKASFc7v — Apostoli Zoupaniotis (@apostolosz) November 5, 2025
ट्रंप को दी सीधे चुनौती
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे चुनौती देते हुए ममदानी बोले, “न्यूयॉर्क प्रवासियों से बना है, प्रवासी ही इसे चलाते हैं और आज से एक प्रवासी इसका नेतृत्व करेगा। डोनाल्ड ट्रंप, मैं जानता हूं तुम देख रहे हो हमें छूने से पहले तुम्हें हम सबका सामना करना होगा।” उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी और खराब मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।
ममदानी ने वादा किया कि न्यूयॉर्क राजनीतिक अंधेरे में रोशनी बनेगा। वे हर उस व्यक्ति के साथ खड़े रहेंगे जो हाशिए पर है चाहे वह प्रवासी हो, ट्रांस समुदाय का सदस्य हो, अश्वेत महिला, या अकेली मां। उन्होंने कहा, “हम यहूदी न्यूयॉर्कवासियों के साथ दृढ़ रहेंगे और यहूद-विरोधी घृणा के खिलाफ लड़ेंगे। अब इस्लामोफोबिया दिखाकर कोई चुनाव नहीं जीतेगा।”
यह भी पढ़ें: ताज देखने आई विदेशी महिला ने दिए सांवले को बच्चे जन्म, पति बोला- हे भगवान! VIRAL VIDEO ने मचाई हलचल
बॉलीवुड गाने के साथ खत्म किया भाषण
अंत में ममदानी ने आम लोगों यमनी दुकानदारों, मैक्सिकन दादियों, सेनेगली टैक्सी ड्राइवरों और त्रिनिदादी रसोइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हमने असंभव को संभव बनाया। अब राजनीति हमारे ऊपर नहीं, हमारी होगी। ममदानी ने अपना भाषण धूम फिल्म के प्रसिद्ध गाने ‘धूम मचा ले धूम’ पर खत्म किया।
Zohraan mamdani wins nyc mayoral race challenges trump quotes nehru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













