रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना...हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा

West Bengal Government Bulldozer Operation: हुमायूं कबीर ने राज्य में बुलडोजर एक्शन और स्कूलों में वंदे मातरम का समर्थन किया। सरकार से मस्जिदों की क्षमता बढ़ाने की मांग।

Humayun Kabir Supports Suvendu Adhikari: हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कई कड़े फैसलों का खुलकर समर्थन किया है। हुमायूं कबीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर कोई गलत या अवैध गतिविधियों में शामिल है, तो उसके खिलाफ सरकार के बुलडोजर एक्शन पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वे इसमें पूरा सहयोग करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने सरकारी स्कूलों में 'वंदे मातरम' गाए जाने को बेहद जरूरी बताते हुए इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा माना।

सड़कों पर नमाज पढ़ने के विवाद पर बोलते हुए कबीर ने कहा कि किसी का रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि टीपू सुल्तान और नाखौदा जैसी बड़ी मस्जिदों की क्षमता बढ़ाई जाए ताकि लोगों को सड़क पर न बैठना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि वे शुभेंदु अधिकारी से मिलकर उन्हें मिठाई खिलाकर आए हैं और आने वाले उपचुनाव में अपने बेटे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com