कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत

Elephant Fall on Woman : कर्नाटक के दुबारे एलीफेंट कैंप में हाथियों की आपसी लड़ाई एक महिला टूरिस्ट की मौत का कारण बन गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A woman tourist died after two elephants lost balance during a fight at Karnataka’s Dubare Elephant Camp.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Woman Died During Elephants Fight : कर्नाटक के मशहूर डुबारे एलिफेंट कैंप में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती अचानक जानलेवा साबित हो गई, जब दो विशाल हाथी आपस में भिड़ गए और उनका संतुलन बिगड़ने से एक महिला टूरिस्ट उनकी चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ घूमने आई थी और नदी किनारे हाथियों को नहाते हुए देख रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के ऊपर गिरे हाथी, दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसे की शुरुआत तब हुई जब “कंजन” नाम के एक हाथी ने दूसरे हाथी पर हमला कर दिया। दोनों हाथियों के बीच अचानक हुई लड़ाई में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे पास खड़ी महिला पर गिर पड़े। इतने भारी हाथियों के वजन के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

वायरल वीडियो में महिला का पति गोद में बच्चे को लिए उसे बचाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी घबरा गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े।

लोगों ने वीडियो देख हैरानी और दुख जाहिर किया

यह हादसा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग वीडियो देखकर हैरानी और दुख जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जंगली या प्रशिक्षित बड़े जानवरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

वहीं कुछ लोग प्रशासन से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए और सख्त इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रही यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि चाहे जानवर कितने भी प्रशिक्षित क्यों न हों, उनके व्यवहार का अंदाजा लगाना हमेशा आसान नहीं होता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com