Keralam CM Oath Ceremony: केरलम में कांग्रेस (यूडीएफ) के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री के तौर पर मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ मंत्रिमंडल के 20 कैबिनेट मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। केरलम में शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता पहुंचे। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।