अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग

Indian Student Navya Gadusu: अमेरिका के इंडियाना में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब छात्रों से भरी एक मिनीवैन को दूसरी कार ने टक्कर मार दी।
Horrific Road Accident in the US: Indian Student Navya Gadusu Dies, Several Injured; People Were Sitting on Mango Boxes
नव्या गादुसु , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Student Navya Gadusu Death In US: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की जान चली गई। यह हादसा शिकागो के पास शनिवार देर रात को हुआ, जिसमें कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है बल्कि सड़क सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे का शिकार हुई 25 वर्षीय नव्या गादुसु

मृतक छात्रा की पहचान नव्या गादुसु के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नव्या को रविवार तड़के 12:16 बजे लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। कोरोनर कार्यालय ने बताया कि हादसे के दौरान नव्या को 'ब्लंट फोर्स ट्रामैटिक' चोटें लगी थी जिसके वजह से उसकी मृत्यु हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

इंडियाना स्टेट पुलिस और सीबीएस न्यूज के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर शनिवार रात करीब 11:15 बजे इंटरस्टेट 65 की नॉर्थबाउंड लेन पर हुई। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जिस लाल रंग की मिनीवैन में नव्या और उनके साथी सवार थे वह बहुत धीमी गति से चल रही थी। तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक को वैन की गति का अंदाजा नहीं मिल सका। टक्कर से बचने के प्रयास में उस चालक ने अपनी कार को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और कार सीधे मिनीवैन के बाईं ओर जा टकराई। इस जबरदस्त टक्कर के कारण मिनीवैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दाईं ओर एक खाई में जा गिरी।

आम के डिब्बों पर बैठे थे छात्र

जांचकर्ताओं ने इस हादसे के दौरान सुरक्षा मानकों की ऐसी भयावह अनदेखी पाई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार, उस लाल रंग की मिनीवैन में कुल सात वयस्क सवार थे लेकिन वैन के अंदर केवल दो अगली सीटें ही लगी हुई थीं। बाकी के पांच यात्री वैन के पीछे के हिस्से में आम के डिब्बों पर बैठे हुए थे। इतना ही नहीं, इन यात्रियों ने किसी भी प्रकार की सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। जिसके कारण टक्कर होते ही उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घायलों की स्थिति और पुलिस जांच

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से चार को शुरुआत में पास के अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए शिकागो भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में यांत्रिक खराबी आई थी। वह सीधे तौर पर इस टक्कर में शामिल नहीं था। फिलहाल अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की सटीक मामले का पता लगाया जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com