-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Cm Mohan Yadav Training Program Addresses Nigam Mandal Newly Appointed Leaders
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
MP News: सुशासन संस्थान में नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हाल के दिनों में घटनाएं सामने आईं, जिसके चलते भारी मन से छोटी-छोटी कार्रवाई करनी पड़ी।

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Training Program Bhopal: भोपाल स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव दीक्षित ने संबोधित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त नेताओं ने भाग लिया।
कोई उलाए तो खुद ही बचें- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई लोग अलग-अलग तरीकों से आपको उलझाने और भड़काने की कोशिश करेंगे, लेकिन इन परिस्थितियों से खुद को बचाना आपकी अपनी जिम्मेदारी है। इसमें कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मदद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया हर गतिविधि पर बेहद बारीकी से नजर रखता है। हमारे द्वारा लिए गए हर फैसले और कार्य को एक ‘तीसरी आंख’ भी लगातार देख रही होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, महिला डॉक्टर की मौत मामले में BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल; विधायकी जानी तय
जबलपुर केंद्रीय जेल में शिलान्यास; स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में बनेगा भव्य सभा भवन
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
अहंकार को लाएंगे तो कष्ट होगा- सीएम मोहन यादव
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि शुरुआत के एक-दो महीने काम को समझने और सीखने में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आप पूरी मेहनत और गंभीरता से काम में जुटेंगे तो आगे का रास्ता खुद मिल जाएगा। सीएम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियम और कानून के दायरे में रहकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी निकायों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अहंकार से हमेशा नुकसान होता है और यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि काम के दौरान जरूरत पड़ने पर किसी को रोका भी जा सकता है कि अब आपको यह कार्य नहीं करना है। यदि किसी को सरकार में जिम्मेदारी देनी होगी तो सरकार देगी और आवश्यकता पड़ने पर वापस भी ले सकती है।
भारी मन से कार्रवाई करनी पड़ती है- हेमंत खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते पार्टी को भारी मन से कुछ छोटी-छोटी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उनकी अपेक्षा है कि संगठन मजबूत बने लेकिन उस ताकत का उपयोग आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाए।
Cm mohan yadav training program addresses nigam mandal newly appointed leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंपत राय का इस्तीफा न हो स्वीकार, पीछे हैं विदेशी ताकतें… राम मंदिर विवाद पर नासिक से उठी बड़ी आवाज!
Jul 04, 2026 | 10:39 PMपीएम मोदी ने ट्रंप को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत
Jul 04, 2026 | 10:31 PMब्यूटी क्रीमों में ‘जहर’! मरकरी-सीसा अधिक मिलने पर FDA ने बिक्री और उपयोग पर लगाई रोक, बैन होगी ये कंपनियां…
Jul 04, 2026 | 10:20 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पेट्रोल के बाद ब्लेंडेड डीजल लाएगी सरकार, मिलाया जाएगा ये खास कैमिकल
Jul 04, 2026 | 10:18 PM‘4 साल पहले ही बोल चुका हूं’, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बृजभूषण ने दोहराई बात; कहा- पहले दिन से हो रहा खेल
Jul 04, 2026 | 10:14 PMउंगली कार के दरवाजे में दब गई थी… मीडिया को फिंगर दिखाने के आरोपों पर आरोपी सिया के पिता का बड़ा दावा
Jul 04, 2026 | 10:07 PMLock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर
Jul 04, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM













