-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- World News Israeli Attacks On Gaza Intensify Netanyahu Preparing To Drive Out Palestinians Trump Plan Getting Support
गाजा पर इजरायली हमले तेज, फिलिस्तीनियों को भगाने की तैयारी में नेतन्याहू; ट्रंप की योजना को मिल रहा समर्थन
- Written By: सौरभ शर्मा
Israel Gaza Ceasefire: इजरायल ने गाजा पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है, कैबिनेट ने हाल ही में एक नए निकाय के गठन को मंजूरी दी है, जिसका मकसद गाजा से फिलिस्तीनियों के पलायन को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देना है।

फोटो फाइल (सोर्स -सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने गाजा पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है और अब फिलिस्तीनियों को गाजा से निकालने के लिए विशेष निदेशालय का गठन कर दिया गया है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के अनुरूप है, जिसमें गाजा को खाली कर पुनर्निर्मित करने की बात की गई थी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीनियों के ‘स्वेच्छा से पलायन’ को बढ़ावा देने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन फिलिस्तीनी नेता अपनी मातृभूमि छोड़ने से इनकार कर रहे हैं और इस योजना की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
इजरायल का विवादित कदम
इजरायल कैबिनेट ने हाल ही में एक नए निकाय के गठन को मंजूरी दी है, जिसका मकसद गाजा से फिलिस्तीनियों के पलायन को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देना है। रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने बताया कि यह निकाय अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर काम करेगा और फिलिस्तीनियों को अन्य देशों में जाने का रास्ता दिखाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव का मानवाधिकार संगठनों और फिलिस्तीनी नेताओं ने जमकर विरोध किया है, इसे जबरन विस्थापन करार दिया जा रहा है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
गाजा में लगातार बढ़ते हमले
शनिवार रात से शुरू हुए इजरायली हवाई हमलों में गाजा के दक्षिणी हिस्से में भारी तबाही मची है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमास के वरिष्ठ नेता सलाह बरदवील भी इस हमले में मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक युद्ध में 50,021 फिलिस्तीनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 1,13,000 से अधिक घायल हुए हैं।
मानवाधिकार संकट गहराया
इजरायल के इस कदम को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी चिंता जाहिर की जा रही है। फिलिस्तीनियों का कहना है कि वे जबरन अपनी जमीन छोड़ने को मजबूर नहीं होंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में नई उथल-पुथल पैदा कर दी है, जिसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है।
World news israeli attacks on gaza intensify netanyahu preparing to drive out palestinians trump plan getting support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













