- Hindi News »
- World »
- Who Is Khaleda Zia Released Just Hours After Sheikh Hasina Fled Bangladesh
खालिदा जिया कौन हैं, जिन्हें शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के कुछ ही घंटों बाद किया गया जेल से रिहा
शेख हसीना के भागने के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बढ़ती हिंसा को देखते हुए जेल में बंद विपक्षी नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया। बेगम खालिदा जिया एक प्रमुख बांग्लादेश की कद्दावर नेता हैं।
- Written By: साक्षी सिंह

खालिदा जिया
ढाका: बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़कर भाग गईं। उनके भागने के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बढ़ती हिंसा को देखते हुए जेल में बंद विपक्षी नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया। एक बयान के मुताबिक, विपक्षी पार्टी के सदस्यों के साथ एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शहाबुद्दीन ने सर्वसम्मति से बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को तुरंत रिहा करने का फैसला किया। बैठक में सेना प्रमुख वकर-उज-जमान नौसेना और वायु सेना के प्रमुख और बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी सहित विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:-तसलीमा नसरीन ने कसा तंज, बोलीं- जिन्हें खुश करने के लिए हसीना ने मुझे देश से निकाला…
सम्बंधित ख़बरें
क्या भारत पूर्व पीएम Sheikh Hasina को वापस बांग्लादेश भेजेगा? प्रत्यर्पण अनुरोध पर हो रहा विचार
शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? सरकार ने प्रत्यर्पण वाली मांग पर दिया बड़ा बयान, ढाका में हलचल तेज
मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश के पीएम से प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की रिहाई की मांग की
बांग्लादेश में अवामी लीग की वापसी की सुगबुगाहट, जिलों में फिर से खुले पार्टी कार्यालय और फहराए झंडे
खालिदा जिया कद्दावर नेता
बेगम खालिदा जिया एक प्रमुख बांग्लादेश की कद्दावर नेता हैं, जिन्होंने मार्च 1991 से मार्च 1996 तक और फिर जून 2001 से अक्टूबर 2006 तक देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी के रूप में वह 1984 से BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पति ने 1978 में की थी।
2007 में कार्यवाहक सरकार ने सत्ता संभाली
जिया ने 1990 में जनरल हुसैन मुहम्मद इरशाद के खिलाफ सैन्य तख्तापलट विरोधी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1991 के आम चुनावों में अपनी पार्टी को जीत दिलाई। उनके कार्यकाल में उन्हें 2001 में फिर से चुना गया। लेकिन, उनके प्रशासन को भ्रष्टाचार के महत्वपूर्ण आरोपों का सामना करना पड़ा, जिससे 2007 में सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार ने सत्ता संभाली।
खालिदा जिया को 17 साल की जेल की सजा
खालिदा जिया ने साल 2018 में भ्रष्टाचार के आरोपों में 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। अमेरिकी विदेश विभाग और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने उनके मुकदमे की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई। उन्हें मार्च 2020 में मानवीय आधार पर रिहा कर दिया गया और उन्हें कुल 36 कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:–बांग्लादेश की बगावत के पीछे अमेरिका-पाकिस्तान का हाथ! शेख हसीना के बेटे का बड़ा बयान
Who is khaleda zia released just hours after sheikh hasina fled bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
May 06, 2026 | 08:36 AMफिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
May 06, 2026 | 08:29 AMपश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
May 06, 2026 | 08:29 AMनागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
May 06, 2026 | 08:28 AMकहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
May 06, 2026 | 08:27 AMMaharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
May 06, 2026 | 08:22 AMनागपुर मेडिकल में बड़ा खुलासा,आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाई; ट्रक भर दवाइयां हुई एक्सपायर
May 06, 2026 | 08:06 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














