-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Chaos Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed Said May Be America Or Pakistan Is Behind This
बांग्लादेश की बगावत के पीछे अमेरिका-पाकिस्तान का हाथ! शेख हसीना के बेटे का बड़ा बयान
- Written By: राहुल गोस्वामी
बांग्लादेश में बेहद खराब हालातों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना स्तीफा देकर भारत आ गई हैं। इन सबके बीच अब उनके बेटे सजीब वाजेद ने बांग्लादेश में फैली हिंसा पर अपनी बात रखी है। मामले पर उनका कहना है कि बांग्लादेश की स्थिति के पीछे बाहरी ताकतों का बड़ा हाथ हो सकता है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां एक तरफ बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का अब तख्तापलट हो चुका है। वहीं शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने अपनी मां को सत्ता से हटाए जाने के पीछे बाहरी शक्तियों का हाथ होने की बात कहते दिख रहे है। इतना ही नही सजीब का मानना है कि बांग्लादेश में जो स्थिति बनी है, उसके पीछे अमेरिका का भी हाथ हो सकता है। हालांकि वे पाकिस्तान का हाथ होने की भी बात कर रहे हैं।
इस बाबत सजीब वाजेद ने निजी मिडिया से बात करते हुए कहा कि, ” मैं यह तो बता तो नहीं सकता कि ये किसने किया है। लेकिन हमारा यह संदेह है कि इसके पीछे पाकिस्तान या अमेरिका हो सकते हैं। कौन जानें शायद पाकिस्तान तो ऐसा करेगा ही क्योंकि वो कभी नहीं चाहता कि बांग्लादेश में मजबूत सरकार बने। वो ऐसे ही भारत को परेशान करना चाहता है।”
यहां पढ़ें- तसलीमा नसरीन ने कसा तंज, बोलीं- जिन्हें खुश करने के लिए हसीना ने मुझे देश से निकाला…
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप का नया Air Force One देख रह जाएंगे हैरान! व्हाइट हाउस से भी ज्यादा लग्जरी, जानें क्या है खास
Iran US Deal: ट्रंप की बढ़ी टेंशन, 36 घंटे में ही टूटा ऐतिहासिक समझौता और होर्मुज पर लगा ताला
चीन नहीं…अमेरिकी फंड से तैयार हुआ था कोरोना वायरस! वुहान लैब पर बड़ा खुलासा, व्हाइट हाउस में छिपा था सबूत
कौन हैं भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह? जिन्होंने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को ‘राक्षस’ कहकर घुटनों पर ला दिया
अमेरिका पर बात करते हुए सजीब बोले कि, “पाकिस्तान की ही तरह अमेरिका भी बांग्लादेश में मजबूत सरकार नहीं चाहता, वो बांग्लादेश में कमजोर सरकार की इच्छा रखता है। वो एक ऐसी सरकार चाहता है जिसे वह कंट्रोल कर सके और वो शायद शेख हसीना को नियंत्रित नहीं कर पाए।”
pic.twitter.com/7H2N5ljxFp — Sajeeb Wazed (@sajeebwazed) August 5, 2024
गौरतलब है कि, अमेरिका पहले ही कह चुका है कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। अमेरिका ने यह भी कहा कि वह बांग्लादेश के हालात पर करीबी नजर रख रहा है और वह इस देश में हिंसा समाप्त करने तथा पिछले कुछ हफ्तों में हुई मौतों के लिए जवाबदेही तय करने का आह्वान करता है।
यहां पढ़ें- शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद में ढाका में क्या हुआ, चीफ जस्टिस और पूर्व कप्तान…
जानकारी दें कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। इस पर ढाका में बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है और सेना देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा उठाएगी। हसीना के देश छोड़ने की खबर आते ही हजारों प्रदर्शनकारी उनके आवास में घुस गए और तोड़फोड़ व लूटपाट की। बाद में हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत भारत में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरीं।
बता दें कि बीते दो दिनों में, हसीना सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। बांग्लादेश में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन पिछले महीने विवादास्पद नौकरी आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था। यह प्रदर्शन बाद में सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। साल 1971 के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण का प्रावधान इस विवादास्पद आरक्षण व्यवस्था के तहत ही किया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh chaos sheikh hasina son sajeeb wazed said may be america or pakistan is behind this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET UG 2026: भोपाल में परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, छात्रों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी
Jun 20, 2026 | 12:44 PMमुंबई की मीनारा मस्जिद में मुस्लिमों ने किया योग, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शिविर का आयोजन, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 12:40 PMगोरखपुर को मिलेगी नई पहचान, 100 करोड़ का मेगा बस टर्मिनल! अंग्रेजों के दौर का बस अड्डा बनेगा इतिहास
Jun 20, 2026 | 12:39 PMFIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, पराग्वे ने तुर्की को दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट का सफर किया खत्म
Jun 20, 2026 | 12:37 PMईरान युद्ध के बाद अब ताइवान पर मंडराया संकट! चीन के 6 युद्धपोतों ने द्वीप को चारों तरफ से घेरा
Jun 20, 2026 | 12:37 PMनागपुर मनपा में 4 साल बाद आ रहा बजट, आचार संहिता के फेर में डेढ़ महीना देरी से 27 जून को होगा पेश
Jun 20, 2026 | 12:37 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, कोर्ट में आरोपी का बयान, दुष्कर्म-हत्या के आरोपों से किया इनकार
Jun 20, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














