-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- We Will Capture Gaza After Israel Ambassador To India Reuven Azar Gave A Big Warning
‘बंधकों को रिहा नहीं किया तो हम गाजा पर कब्जा कर लेंगे..’ ट्रंप के बाद अब भारत से किसने दी बड़ी चेतावनी?
- Written By: अमन उपाध्याय
Gaza Ceasefire deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब एक और व्यक्ति ने गाजा पर कब्जे की वकालत की है। यह बयान भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने दिया है।

इज़रायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार,फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इज़रायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने गाजा पट्टी से बंधकों को रिहा नहीं किया और कूटनीति का रास्ता नहीं अपनाया, तो इज़रायल गाजा पर कब्जा कर लेगा। उन्होंने यह बयान बुधवार को एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान दिया।
राजदूत का यह बयान इज़रायल द्वारा गाजा में किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद आया है, जिनमें 400 से अधिक लोगों की मौत हुई। यह हमले पिछले दो महीनों में सबसे घातक बताए जा रहे हैं। इन हमलों के बाद जनवरी में लागू हुआ दो महीने पुराना युद्धविराम समाप्त हो गया। इज़रायल ने युद्धविराम को बनाए रखने में विफलता के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि उसने शांति प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी गाजा पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं।
सैन्य दबाव बढ़ाने का निर्णय सही
इजरायल के अधिकारी अजार ने कहा कि देश लंबे समय से हमास द्वारा शेष बंधकों की रिहाई की प्रतीक्षा कर रहा था। उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान तक पहुंचने के मकसद से फिलिस्तीनी समूह पर सैन्य दबाव बढ़ाने के कदम को उचित ठहराया।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
अजार ने स्पष्ट किया, “हम ऐसी स्थिति को बरकरार नहीं रख सकते, जहां हमारे बंधक अब भी उनके कब्जे में हों और उनकी रिहाई न हो। इसलिए, हमने सैन्य दबाव बढ़ाने का निर्णय लिया ताकि अपने बंधकों को वापस ला सकें और इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकें।”
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इजरायली राजदूत ने कहा कि हमास के पास दो ही रास्ते बचे हैं या तो वे कूटनीतिक प्रयासों में सहयोग करें और बंधकों को रिहा करें, अन्यथा इजरायल को वहां जाकर क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करना पड़ेगा और मानवीय सहायता की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इजरायल गाजा के निवासियों को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल गाजा पट्टी में एक बड़ा बफर जोन बना रहा है या वहां के लोगों से क्षेत्र छोड़ने के लिए कह रहा है, तो उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया।
We will capture gaza after israel ambassador to india reuven azar gave a big warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














