- Hindi News »
- World »
- Un Shocking Report Paramilitary Group Wreaked Havoc In Sudan More Than 100 Killed In Two Days
UN की चौंकाने वाली रिपोर्ट: सूडान में अर्धसैनिक समूह का हिंसक कहर, दो दिन में 100 से ज्यादा की मौत
Sudan News: सूडान की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इस बीच, सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक बल ने दारफुर क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक हमला हुआ। जिसमें करीब 100 से अधिक लोगों की जान चली गई।
- Written By: अमन उपाध्याय

सूडान में अर्धसैनिक समूह का कहर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: सूडान के एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर क्षेत्र में बेघर लोगों के शिविरों पर दो दिन तक हमला किया, जिससे 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 20 बच्चे और 9 राहतकर्मी भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र में सूडान की मानवीय समन्वयक, क्लेमेंटाइन नक्वेता-सालमी ने बताया कि यह हमला रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) और उनके सहयोगी लड़ाकों ने किया। शुक्रवार को जमजम और अबू शोरौक नामक शिविरों के साथ-साथ उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल-फशर के पास स्थित एक शहर पर भी हमला किया गया।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अल-फशर शहर अब भी सेना के नियंत्रण में है। सूडान में दो साल पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है। इस युद्ध में अब तक 24,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, हालांकि कार्यकर्ताओं का मानना है कि वास्तविक आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। एनक्वेटा-सालमी ने अपने बयान में कहा कि शनिवार को इन शरणार्थी शिविरों पर फिर से हमला किया गया। इस हमले में जमजम शिविर में काम कर रहे नौ राहतकर्मियों की भी मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
आरएसएफ ने जमजम कैंप से जुड़े आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यह आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। शनिवार को जारी एक बयान में उन्होंने दावा किया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नागरिकों की पीड़ा दिखाई गई है। उनका कहना है कि यह वीडियो सूडानी सेना ने उन्हें बदनाम करने के लिए तैयार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
US: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
US Iran Peace Talks: वेंस-कुशनर संग हाई-लेवल डेलिगेशन जा रहा इस्लामाबाद, PAK पर टिकीं दुनिया की नजरें
एस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
OCI कार्ड से लेकर छात्रवृत्ति तक… उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की यात्रा से श्रीलंका में निवेश की नई राहें खुली
आरएसएफ ने सूडानी सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठी प्रचार सामग्री बनाने के लिए नकली कलाकारों और कृत्रिम दृश्यों का उपयोग कर रही है, ताकि उसे गलत तरीके से पेश किया जा सके। इस अर्धसैनिक समूह ने यह भी कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करता है, जबकि सेना ने खुद सूडानी जनता के खिलाफ असली अपराध किए हैं और अब वह इन अपराधों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल आरएसएफ के बीच सत्ता संघर्ष अप्रैल 2023 में एक भीषण युद्ध में तब्दील हो गया, जिससे देश में लोकतंत्र की आशाएं धूमिल हो गईं। इस संघर्ष ने लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है और दारफुर जैसे क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली है। अब खार्तूम में सेना के ताजा हमलों ने आरएसएफ पर दबाव और अधिक बढ़ा दिया है।
Un shocking report paramilitary group wreaked havoc in sudan more than 100 killed in two days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM













