सिर्फ 1 महीने में रुक सकता है हेयर फॉल और रेगुलर होंगे पीरियड्स! बस डाइट में शामिल करें ये 1 चीज

Natural Remedy For Hair Fall: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और हार्मोनल असंतुलन के कारण हेयर फॉल और अनियमित पीरियड्स की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में संतुलित और पोषक तत्वों बेहद जरूरी है।
Superfood For Hair Fall And Hormonal Balance
बाल झड़ने की समस्या से परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Hair Fall Control Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर झड़ते बाल, मुंहासे और अनियमित पीरियड्स को तनाव मानकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन चिकित्सा विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार इन सभी समस्याओं की जड़ जिंक की कमी हो सकती है। शरीर के हार्मोन संतुलन और कोशिकाओं की मरम्मत के लिए यह सूक्ष्म पोषक तत्व अनिवार्य है।

जिंक एक ऐसा ट्रेस मिनरल है जिसकी शरीर को बहुत कम मात्रा में जरूरत होती है लेकिन इसका प्रभाव व्यापक है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार एक वयस्क महिला को रोजाना 8 से 12 मिलीग्राम जिंक की आवश्यकता होती है। यह डीएनए निर्माण इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने और घाव भरने के साथ-साथ प्रजनन स्वास्थ्य के लिए पिलर की तरह काम करता है।

पीरियड्स और हार्मोन का कनेक्शन

डॉक्टरों का कहना है कि जिंक सीधे तौर पर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोनों को नियंत्रित करता है। जब शरीर में जिंक का स्तर गिरता है तो मासिक धर्म चक्र बिगड़ जाता है।

  • पीरियड्स का देरी से आना या बहुत ज्यादा दर्द होना।
  • पीएमएस (PMS) के लक्षण जैसे चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स का बढ़ना।
  • थायरॉयड ग्रंथि की कार्यक्षमता प्रभावित होना जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

बालों और त्वचा पर असर

जिंक हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से बाल पतले और बेजान होकर झड़ने लगते हैं। वहीं त्वचा के लिए यह एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। चेहरे पर अचानक बढ़ते मुंहासे और सूजन इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी त्वचा को जिंक की सख्त जरूरत है।

आयुर्वेद और विज्ञान का संगम

आयुर्वेद में जिंक को शरीर की धातुओं को पुष्ट करने वाला माना गया है। यह अग्नि यानी पाचन शक्ति को संतुलित रखता है। विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि बिना जिंक के शरीर का मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल ग्राफ स्थिर नहीं रह सकता।

कैसे करें भरपाई

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि डाइट में कद्दू के बीज, दालें, नट्स, डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज शामिल करें। यदि लक्षण गंभीर हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स न लें क्योंकि जिंक की अधिकता भी नुकसानदेह हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com