Nora Fatehi Troll: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नोरा फतेही का भावुक वीडियो, बोले- लोगों ने सुनना-समझना छोड़ दिया

Nora Fatehi Video: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नोरा फतेही ने शांति और एकता की अपील की, जिस पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब नोरा ने वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
nora fatehi reaction middle east tension trolling
नोरा फतेही (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nora Fatehi Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर शांति और एकता की अपील की, लेकिन उनका यह संदेश कुछ लोगों को रास नहीं आया। शांति की बात करने पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब नोरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि वह अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगी।

3 मार्च 2026 को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में नोरा ने कहा कि आज के दौर में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता खो दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल में हमें सिखाया जाता था कि पहले किसी बात को ध्यान से सुनो, उसे समझो और फिर सही-गलत का फैसला करो। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में लोग बिना पूरी बात जाने तुरंत रिएक्ट कर देते हैं। नोरा ने दुख जताते हुए कहा कि अब कई लोग किसी मुद्दे की गहराई में जाना ही नहीं चाहते। वे बिना तथ्यों को समझे अपनी राय बना लेते हैं और सामने वाले पर हमला करने लगते हैं।

शांति की बात में गलत क्या है

नोरा के मुताबिक, यही सोच समाज में और ज्यादा विभाजन पैदा कर रही है। वीडियो में नोरा ने स्पष्ट किया कि जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ की बात की थी, तो वह किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान दुनिया में शांति की अपील करता है और उससे भी किसी को दिक्कत होती है, तो उसे खुद के अंदर झांककर देखना चाहिए।

रोजा खोलने से पहले आई यह भावना

नोरा ने वीडियो के अंत में एक भावुक बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रार्थना पूरी करने के बाद रोजा खोलने वाली थीं और उसी वक्त उनके मन में यह ख्याल आया कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां शांति की अपील पर भी लोग गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने इसे डरावना बताते हुए कहा कि इंसान को कम से कम इंसानियत के नाम पर तो एक होना चाहिए।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर

नोरा फतेही ने आगे कहा कि दुनिया का हर देश और हर इंसान इस धरती का हिस्सा है। अगर कोई अव्यवस्था और हिंसा के खिलाफ बोलता है, तो उसमें गलत क्या है? वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा हाल ही में फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ में नजर आई थीं। अपने जबरदस्त डांस और स्टाइल के लिए मशहूर नोरा जल्द ही कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल में दिखाई देंगी। ट्रोलिंग के बावजूद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हमेशा शांति और एकता की आवाज उठाती रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com