-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Denmark Airspace Closed Drone Alert Russia Suspected
हमले के खौफ से कांपा डेनमार्क, बंद किया एयरस्पेस, ड्रोन उड़ाने पर भी लगी सख्त पाबंदी
- Written By: अमन उपाध्याय
Denmark Airspace Closed: डेनमार्क में संदिग्ध ड्रोन हलचल के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए नागरिक ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और एयरस्पेस को भी बंद कर दिया। हालात को देखते हुए कोपेनहेगन में...

डेनमार्क में ड्रोन उड़ाने पर भी लगी सख्त पाबंदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Denmark drone ban: डेनमार्क इस समय हाई अलर्ट पर है। कई सैन्य ठिकानों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए नागरिक ड्रोन उड़ानों पर पूरी तरह रोक लगा दी है और एयरस्पेस को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है। हाल ही में ड्रोन की वजह से कोपेनहेगन एयरपोर्ट समेत कई बड़े हवाई अड्डों की उड़ानें घंटों तक प्रभावित रही थीं।
अब जब डेनमार्क यूरोपीय संघ के नेताओं और यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की अहम बैठक की मेजबानी करने वाला है, तो सुरक्षा इंतजाम इतने मजबूत कर दिए गए हैं कि उन्हें लोहे की दीवार कहा जा सकता है।
ड्रोन गतिविधियों के पीछे रूस का हाथ
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा है कि ड्रोन गतिविधियों के पीछे रूस का हाथ हो सकता है, हालांकि मास्को ने इससे साफ इनकार किया है। डेनमार्क सरकार ने इस घटना को हाइब्रिड अटैक बताया है। रक्षा मंत्री ट्रोल्स लुंड पोउलसन ने घोषणा की कि सोमवार से शुक्रवार तक नागरिक ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सरकार का कहना है कि इस अवधि में देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
जर्मन युद्धपोत तैनात
डेनमार्क के रक्षा मंत्री ट्रोल्स लुंड पोउलसन ने चेतावनी दी कि हालात बेहद नाजुक और खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस को पूरी तरह सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जर्मनी का अत्याधुनिक एयर डिफेंस फ्रिगेट कोपेनहेगन पहुंच चुका है। यह हाई-टेक जहाज पूरे सप्ताह हवाई क्षेत्र पर निगरानी रखेगा। डेनमार्क का यह सख्त कदम साफ संकेत देता है कि यूरोप अब किसी भी तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें:- अब मचेगा कहर! 15,000 से ज्यादा लोग छोड़ चुके घर, 113 KM की रफ्तार से बढ़ रहा खतरा
ये घटना इस बात का संकेत है कि यूरोप अब ड्रोन युद्ध और हाइब्रिड हमलों जैसी नई चुनौतियों से जूझ रहा है। डेनमार्क का एयरस्पेस बंद करना महज प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को भेजा गया एक चेतावनी संदेश है। वहीं, दूसरे नजरिए से देखें तो यह भी साफ झलकता है कि रूस का खौफ इन देशों पर इतना गहरा असर डाल चुका है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चिंतित और दबाव में दिखाई दे रहे हैं।
Denmark airspace closed drone alert russia suspected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














