- Hindi News »
- Business »
- Who Was Siddharth Bhaiya He Died Of A Heart Attack At The Age Of 47
कौन थे सिद्धार्थ भैया? 47 की उम्र में हॉर्ट अटैक से निधन, ऐसा ‘हंटर’ जो मिट्टी में खोज लेता था सोना
Siddhartha Bhaiya: सिद्धार्थ भैया को अक्सर 'स्मॉलकैप मल्टीबैगर हंटर' के रूप में जाना जाता था। उन्होंने शुरुआती दौर में ही हाई-ग्रोथ वाली कंपनियों को पहचानने की क्षमता से एक मजबूत पहचान बनाई थी।
- Written By: मनोज आर्या

सिद्धार्थ भैया, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Siddharth Bhaiya Passes Away: सिद्धार्थ भैया का 31 दिसंबर 2025 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। सिद्धार्थ दलाल स्ट्रीट के जाने-माने स्मॉलकैप निवेशक थे। वह एक्विटास (Aequitas) नाम की पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) फर्म के संस्थापक और एमडी थे। सिद्धार्थ भैया न्यूजीलैंड में परिवार के साथ छुट्टी मना रहे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
इस खबर से भारत के निवेश जगत में शोक की लहर दौड़ गई। एक्विटास ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमें अपने एमडी सिद्धार्थ भैया के 31 दिसंबर 2025 को अचानक कार्डियक अरेस्ट के बाद हुए निधन की खबर साझा करते हुए गहरा दुख हो रहा है।
कौन थे सिद्धार्थ भैया?
सिद्धार्थ भैया को अक्सर ‘स्मॉलकैप मल्टीबैगर हंटर’ के रूप में जाना जाता था। उन्होंने शुरुआती दौर में ही हाई-ग्रोथ वाली कंपनियों को पहचानने और उन पर लंबे समय तक भरोसा जताने की अपनी क्षमता से एक मजबूत पहचान बनाई थी। उनके नेतृत्व में एक्विटास दलाल स्ट्रीट के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पीएमएस प्लेटफॉर्म में से एक बन गया। यह पीएमएस और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) रणनीतियों में लगभग ₹7,700 करोड़ का प्रबंधन करता है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
ट्रैक रिकॉर्ड स्टार निवेशकों से भी अलग
दस्तावेजों और उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, भैया का ट्रैक रिकॉर्ड स्टार निवेशकों से भरे बाजार में भी अलग दिखता था। उनकी फ्लैगशिप PMS रणनीति ने लगभग 34% का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दिया, जिससे लगभग 2,800% का एब्सोल्यूट रिटर्न मिला। इसका मतलब है कि लंबे समय में निवेशकों को करीब 28 गुना रिटर्न मिला। एक्विटास को भारतीय इक्विटी बाजार में टॉप-परफॉर्मिंग PMS फंड्स में से एक माना जाता है।
फंड मैनेजर से फाउंडर तक का सफर
सिद्धार्थ भैया एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे। उन्होंने 2012 में एक्विटास की स्थापना की थी। इससे पहले उन्होंने निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड में लगभग सात साल फंड मैनेजर के तौर पर काम किया था। उनके सहकर्मी और साथी उन्हें एक बहुत ही विश्लेषणात्मक और विपरीत सोच रखने वाला निवेशक बताते थे। वह वैल्यू डिसिप्लिन को ग्रोथ-ओरिएंटेड स्टॉक चुनने के साथ मिलाते थे।
यह भी पढ़ें: ITC के गिरने से LIC को झटका! महज 2 दिनों में स्वाहा हुए ₹11,500 करोड़; क्या खतरे में है आपका पैसा?
सिद्धार्थ भैया की निवेश फिलॉसफी का मुख्य आधार डीप बॉटम-अप रिसर्च, मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियां, स्केलेबल बिजनेस मॉडल और धैर्यपूर्वक पूंजी का आवंटन था। भैया छोटी अवधि के बाजार के शोर को नजरअंदाज करने और विजेता वाले निवेश को कई बाजार साइकिलों तक बनाए रखने के लिए जाने जाते थे।
Who was siddharth bhaiya he died of a heart attack at the age of 47
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
May 23, 2026 | 04:33 PMUPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
May 23, 2026 | 04:30 PMछत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
May 23, 2026 | 04:29 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
May 23, 2026 | 04:29 PMछत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














