-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russia Destroys Ukrainian City 500 Drones 40 Missiles Video Surfaces
रूस ने यूक्रेन के इस शहर को बनाया खंडहर, दागे 500 ड्रोन और 40 मिसाइल, समाने आया डराने वाले VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की वायु सेना ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया।

रूस ने कीव पर दागी मिसाइलें (फोटो- सोशल मीडिया)
Russia-Ukraine War: रूस ने शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों की भारी बमबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। यह हमला खासतौर पर राजधानी कीव पर केंद्रित था, जिसे हाल के महीनों का सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। इससे पहले जून में कीव पर हुए हमले में 21 लोगों की जान गई थी।
कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्ची भी शामिल है जो इस हमले में मारी गई। उन्होंने बताया कि नागरिक इलाकों को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया। शहर के मध्य में हुए एक विस्फोट के बाद काले धुएं के गुबार उठते देखे गए। तकाचेंको ने कहा, “रूसियों ने एक बार फिर बच्चों की हत्या शुरू कर दी है।”
500 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल दागी
यूक्रेन की वायु सेना ने हमले को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि, रूस ने कुल 595 ड्रोन और नकली लक्ष्य, और 48 मिसाइलें दागीं। इनमें से यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को नष्ट कर दिया या उन्हें जाम कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Russia is attacking Ukraine with drones and missiles. Once again, residential buildings and infrastructure are being hit. Once again, it’s a war against civilians. There will be a response for such actions. But the West’s economic strikes against Russia must also grow stronger.… pic.twitter.com/1xq0svBhZN — Andriy Yermak (@AndriyYermak) September 28, 2025
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कीव के अलावा जापोरिज्जिया, खमेलनित्सकी, सूमी, मायकोलाइव, चेर्निहिव और ओडेसा भी हमले की चपेट में आए। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देशभर में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। जापोरिज्जिया में 27 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहां की राजधानी में दो दर्जन से अधिक इमारतों को नुकसान पहुँचा है।
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सप्ताह के अंत में हुए इस हमले को “घिनौना” करार दिया और कहा कि यह दर्शाता है कि रूस शांति नहीं, बल्कि युद्ध और हत्या जारी रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस पर कड़ी वैश्विक कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मानवता त्याग रही मोदी की चुप्पी…फिलीस्तीन मुद्दे पर सोनिया का वार, इजरायली एक्शन को बताया नरसंहार
रूसी विदेश मंत्री ने किया पलटवार
वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस का यूरोप पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले में आवासीय इमारतें, नागरिक ढांचा, एक चिकित्सा केंद्र और एक किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजधानी में 20 से ज्यादा स्थानों पर नुकसान की पुष्टि हुई है।
Russia destroys ukrainian city 500 drones 40 missiles video surfaces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














