-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Will Havebible Given To Him By His Mother With Him During Oath Ceremony
शपथ के दौरान ट्रंप के साथ ‘मां’ की दी गई बाइबिल होगी, आखिर इसके पीछे की क्या है वजह
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा में होगा, क्योंकि मौसम बहुत ठंडा रहेगा। ट्रंप अपनी मां से मिली बाइबिल और लिंकन की बाइबिल पर शपथ लेंगे।

बाइबिल की फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्कः डोनाल्ड ट्रंप अपनी मां द्वारा दी गई बाइबिल और लिंकन की बाइबिल पर शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा के अंदर होगा, क्योंकि मौसम बहुत ठंडा रहने का अनुमान है। ट्रंप 20 जनवरी, सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप व अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण लेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपनी मां से मिली बाइबिल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। यह बाइबिल ट्रंप को 1955 में जमैका, न्यूयॉर्क के फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में उनके संडे स्कूल ग्रेजुएशन के मौके पर मिली थी। बता दें कि यह बाइबिल 1953 में न्यूयॉर्क के थॉमस नेल्सन एंड संस द्वारा प्रकाशित हुई थी और इसमें उनका नाम कवर के निचले हिस्से पर उभरा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बाइबिल में अंदर के कवर पर चर्च के अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, और उस पर राष्ट्रपति का नाम और उसे कब प्रस्तुत किया गया, इसका जानकारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
ओमान तट के पास ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 अब भी लापता; भारत ने जताई कड़ी चिंता
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
केवल तीन बार किया गया है इस्तेमाल
घोषणा में बताया गया है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी बाइबिल के साथ-साथ लिंकन बाइबिल का भी उपयोग किया जाएगा। लिंकन बाइबिल को पहली बार 4 मार्च, 1861 को 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के शपथ ग्रहण में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद इस बाइबिल का इस्तेमाल केवल तीन बार हुआ है—राष्ट्रपति बराक ओबामा के दोनों शपथ ग्रहणों में और राष्ट्रपति ट्रंप के 2017 के शपथ ग्रहण में. यह बाइबिल बरगंडी रंग की मखमली जिल्द में है और लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस में रखी गई है।
मुख्य न्यायाधीश दिलाते हैं शपथ
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शपथ दिलाने का काम अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स) करते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के समय बाइबिल का उपयोग एक पुरानी परंपरा है, जो अब्राहम लिंकन के समय से चली आ रही है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेते समय बाइबिल पर हाथ रखा जाता है, क्योंकि बाइबिल ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन ने भी शपथ लेते समय बाइबिल पर हाथ रखा था।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका के अधिकांश राष्ट्रपति ईसाई धर्म के अनुयायी रहे हैं, और ईसाई धर्म में बाइबिल को सबसे पवित्र किताब माना जाता है। यही कारण है कि यह परंपरा आज भी जारी है।
बाइबिल में मानवता की भलाई
बाइबल में करीब 2000 साल पहले ईसा मसीह द्वारा दिए गए उपदेशों का संग्रह है, जो मानवता की भलाई के लिए थे। बाइबल के अनुसार, जो लोग प्रभू पर विश्वास रखते हैं, वे कभी कमजोर नहीं होते।
Trump will havebible given to him by his mother with him during oath ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














