-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump Suffered A Big Setback Before The Swearing In Now Get Ready For Punishment Supreme Court Rejected The Appeal
शपथग्रहण से पहले ट्रंप को लगा बड़ा झटका, अब सजा के लिए हो जाएं तैयार; सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप हश मनी केस के मामले में होने वाली सजा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। अब उन्हें इस मामले में सजा का सामना करना पड़ेगा।

डोनाल्ड ट्रंप फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वांशिगटनः डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन हश मनी केस बिल्कुल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। न्यूयॉर्क कोर्ट के जज ने इस मामले को लेकर 10 जनवरी को सजा सुनाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने इस सजा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी एक भी नहीं सुनी और अपील खारिज कर दी। अब ट्रंप को इस केस में सजा का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसमें उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। यह अपील हश मनी केस से जुड़ी थी।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ट्रंप की अपील को खारिज कर दिया। ट्रंप ने तर्क दिया था कि उन्हें सजा पर स्वत: रोक लगाने का अधिकार है। लेकिन, जज ने इस अपील को 5-4 के फैसले से अस्वीकार कर दिया। अब यह मामला ट्रंप के लिए बड़ी कानूनी चुनौती बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
ट्रंप 34 मामलों में दोषी
न्यायाधीश मर्चेन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को मई में 34 मामलों में दोषी ठहराया था। इनमें से एक मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि ट्रंप ने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे दिए थे ताकि वह उनके साथ यौन संबंध बनाने के अपने दावे को न बताए। जानकारी के अनुसार, ट्रंप पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर देने का आरोप दर्ज है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है कि डेनियल्स का दावा झूठा है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। मामले में न्यायाधीश ने कहा है कि वह ट्रंप को जेल, जुर्माना या पैरोल नहीं देंगे।
ट्रंप को सजा सुनाने का दिन तय
जज जुआन मर्चन ने 10 जनवरी को ट्रंप को सजा सुनाने का दिन तय किया है। हालांकि, जज ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि ट्रंप को जेल नहीं भेजा जाएगा और न ही उन पर कोई जुर्माना या प्रोबेशन लगाया जाएगा।
वकीलों का सुप्रीम कोर्ट में पक्ष
ट्रंप के वकीलों ने 8 जनवरी को एक आपातकालीन प्रस्ताव (EMERGENCY MOTION) कोर्ट में पेश किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप पर अपराध की सजा थोपना नाइंसाफी होगी और यह सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करेगा। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की थी कि ट्रंप की सजा का ऐलान करने में देरी की जाए।
इधर ट्रंप के वकील, डी. जॉन सॉयर, ने एक अलग आपराधिक मामले में भी अपनी दलील दी। इस मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के चुनाव के नतीजों को बदलने की कोशिश की थी।
Trump suffered a big setback before the swearing in now get ready for punishment supreme court rejected the appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














