-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Raises Taiwan Jim Lai Issues With Xi Jinping Amid China Tensions
चीन की दुखती रग…ट्रंप का ऐलान, जिनपिंग के सामने उठाएंगे ताइवान-जिम लाई की रिहाई का मुद्दा
- Written By: अक्षय साहू
Trump in ASEAN Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 अक्टूबर को कुआलालंपुर में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हुए। वो चीनी राष्ट्रपति से ताइवान और जिमी लाई की रिहाई पर बात करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump- Xi Jinping Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह चाहते हैं कि चीन रूस के मामलों में अमेरिका की मदद करे। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि, मैं चाहूंगा कि चीन रूस के मामले में हमारी मदद करे। मुझे उम्मीद है कि चीन हमारी भूमिका को समझे और इस मुद्दे पर सहयोग करे।
ट्रंप का यह बयान खासतौर पर उस वक्त आया जब अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने हाल ही में रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही पांच दिवसीय एशिया दौरे पर रवाना होने वाले हैं। इस दौरे में मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
ट्रंप का सबसे लंबा विदेशी दौरा
यह ट्रंप का अब तक का सबसे लंबा विदेशी दौरा होगा। ट्रंप 26 अक्टूबर को कुआलालंपुर में शुरू हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसके बाद वह 29 अक्टूबर से दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
PoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
ट्रंप के एशिया दौरे के दौरान उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार वार्ता और अमेरिका-चीन तनाव पर चर्चा होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि वह ताइवान और हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक नेता जिमी लाई की रिहाई जैसे मुद्दों पर शी जिनपिंग के साथ बातचीत करेंगे। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह ताइवान के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, हालांकि वह वहां नहीं जाएंगे। उन्होंने ताइवान के लिए अपना सम्मान भी व्यक्त किया।
जिमी लाई की रिहाई पर चर्चा
ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो जिमी लाई का मुद्दा भी चीनी राष्ट्रपति के सामने उठाएंगे। जिमी लाई हांगकांग के प्रसिद्ध “एप्पल डेली” अखबार के संस्थापक रहे थे, बीजिंग द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के तहत जेल में बंद हैं। ट्रंप ने कहा कि वह शी जिनपिंग के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: हमें भारत की जरूरत! ‘आजाद वेनेजुएला में मोदी की मेजबानी करूंगी’, नोबेल विजेता माचाडो ने मांगी मदद
जिमी लाई को ताइवान और हांगकांग के लोकतंत्र के पक्ष में अपने विचार रखने के कारण जेल में डाला गया है। अगर ट्रंप ऐसा करते हैं कि तो इससे असहजता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है क्योंकि दोनों ही मुद्दों पर चीन किसी भी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप पसंद नहीं करता।
Trump raises taiwan jim lai issues with xi jinping amid china tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












