-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Netanyahu Meeting On Monday Strategic Discussion On Gaza Crisis And Other Issues
सोमवार को आमने-सामने होंगे Trump-Netanyahu, गाजा संकट पर बड़ी रणनीतिक चर्चा; क्या बदलेगा युद्ध का रुख?
- Written By: सौरभ शर्मा
Trump-Netanyahu Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच ये मुलाकात अहम मानी जा रही है, बैठक में शुल्क से लेकर सुरक्षा हर मुद्दे पर बात होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स - सोशल मीडिया)
वाशिंगटन डीसी: गाजा में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू के कार्यालय और व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बैठक की पुष्टि की है। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह दोनों नेताओं की दूसरी बैठक होगी, जो ऐसे समय में हो रही है जब इजराइल ने गाजा पट्टी में एक नए सुरक्षा गलियारे में सेना की तैनाती शुरू कर दी है और हमास के खिलाफ अपने रुख को और सख्त बना लिया है।
नेतन्याहू के अनुसार, बैठक में गाजा के हालात, बंधकों की वापसी, ईरान से जुड़ा खतरा, शुल्क से जुड़े मुद्दे और इजराइल-तुर्किये संबंधों पर बातचीत होगी। इजराइली रक्षा मंत्री ने हाल ही में बयान दिया था कि इजराइल गाजा के कई इलाकों को अपने सुरक्षा क्षेत्र में शामिल करने की योजना पर काम कर रहा है। वहीं, पिछले महीने संघर्षविराम के बीच इजराइल ने अचानक गाजा पर बमबारी शुरू कर दी थी, जिसे व्हाइट हाउस ने समर्थन दिया था। ट्रंप के समर्थन से यह संदेश साफ है कि अमेरिका हमास के खिलाफ इजराइल की नीति के साथ खड़ा है।
बंधकों की रिहाई और युद्ध का रुख
इजराइल का स्पष्ट रुख है कि जब तक हमास 7 अक्टूबर 2023 के हमले में पकड़े गए बंधकों को रिहा नहीं करता, हथियार नहीं डालता और गाजा से पूरी तरह पीछे नहीं हटता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच इस पर खास रणनीतिक चर्चा होनी तय है। बता दें कि पिछले महीने इजराइल ने संघर्षविराम तोड़ते हुए गाजा पर अचानक बमबारी कर दी थी,व्हाइट हाउस ने उसके इस कदम का समर्थन किया था। इजराइल ने संकल्प लिया है कि जब तक हमास सात अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं करता, अपने हथियार नहीं डालता और गाजा क्षेत्र से बाहर नहीं निकलता तब तक युद्ध जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ईरान और तुर्किये से जुड़े मुद्दे
बैठक में ईरान के परमाणु खतरे को लेकर भी गहन बातचीत की संभावना है। इसके साथ ही नेतन्याहू तुर्किये के साथ बिगड़ते संबंधों पर ट्रंप से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजराइल की साझेदारी और मजबूत हो सके। मुलाकात की जानकारी नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि नेतन्याहू और ट्रंप शुल्क के मुद्दे, हमारे बंधकों को वापस करने के प्रयासों, इजराइल-तुर्किये संबंधों, ईरानी खतरे जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
Trump netanyahu meeting on monday strategic discussion on gaza crisis and other issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












