-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Tibet Hit Another Earthquake What Know Intensity
तिब्बत में फिर हिली धरती, लोगों में दहशत का माहौल…जानें क्या रही तीव्रता?
- Written By: अमन उपाध्याय
Earthquake News: तिब्बत में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था।

भूकंप के जबरदस्त झटके, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Tibet Earthquake: तिब्बत में एक बार फिर भूकंप महसूस किया गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था। बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी 2025 को तिब्बत के डिंगरी (टिंगरी) काउंटी में भीषण भूकंप आया था। उस समय झटके 6.8 तीव्रता के थे, जबकि अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 7.1 मापा था।
उस हादसे में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 188 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही 3,600 से ज्यादा घर पूरी तरह ढह गए थे। हालात बिगड़ने पर लगभग 46,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा था। तिब्बत के अलावा उस भूकंप के झटके नेपाल, भूटान और भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों तक महसूस किए गए थे।
अक्सर आते रहते हैं भूकंप
तिब्बत का पठार भारतीय प्लेट और यूरेशियाई प्लेट की टक्कर से बना है। यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसी साल मई 2025 में भी यहां 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि, इस झटके से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
दुनिया का शक्तिशाली भूकंप
तिब्बत भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि यह हिमालय पर्वत श्रृंखला और भारतीय प्लेट के टकराव वाले हिस्से में स्थित है। अतीत में यहां कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा भूकंप 15 अगस्त 1950 को दर्ज किया गया था, जिसे असम-तिब्बत भूकंप के नाम से जाना जाता है। इसकी तीव्रता 8.6 रिक्टर स्केल मापी गई थी। इसका केंद्र तिब्बत और असम की सीमा पर था। यह दुनिया का आठवां सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। इस आपदा के दौरान नदियों की दिशा बदल गई, भूस्खलन हुए और हजारों लोगों की जानें चली गईं।
यह भी पढ़ें:- आज से भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ लागू… इन क्षेत्रों में मचा हड़कंप, जानें क्या होगा असर?
ला सकती है भारी तबाही
भूकंप धरती पर आने वाली सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है। यह एक ऐसी घटना है, जिसमें ज़मीन अचानक हिलने लगती है। कुछ ही पलों में यह हजारों लोगों की जान ले सकती है और भारी तबाही ला सकती है। धरती का ढांचा मुख्य रूप से टेक्टोनिक प्लेटों पर टिका हुआ है। ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं, फंस जाती हैं या अचानक सरक जाती हैं, तो अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यही ऊर्जा जमीन को झकझोर देती है, जिसे हम भूकंप कहते हैं।
Tibet hit another earthquake what know intensity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














