Earthquake in Italy
रोम: इटली में शुक्रवार देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। गनीमत है कि किसी भी तरह की जान-माल का कोई नुकसान नही हुआ। हालांकि भूकंप क्षेत्र में जांच जारी है।
आईएनजीवी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्केनोलॉजी (INGV) के मुताबिक, भूकंप इटली के दक्षिणी क्षेत्र कैलाब्रिया में आया था।
मदद के लिए कॉल की रिपोर्ट नहीं
आईएनजीवी की मानें तो, भूकंप आयोनियन सागर पर कोसेन्जा प्रांत में पिएट्रापोला से तीन किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था। अग्निशमन अधिकारियों ने एक्स पर लिखा कि क्षति की कोई रिपोर्ट या मदद के लिए कॉल नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है।
A M4.8 Earthquake in Italy at 20:43:20 (UTC +1) #Earthquake #Terremoto #Italy pic.twitter.com/zPrDD29jXl
— Nikolas GQ (@Nikolas_GQ) August 1, 2024
ज्यादा शक्तिशाली भूकंप नहीं
अग्निशमन अधिकारियों ने एक्स पर लिखा कि नुकसान या फिर मदद के लिए भूकंप प्रभावित क्षेत्र से कॉल की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि निवासियों ने इससे पहले के आए भूकंप के बाद इसे अन्य झटके, कम शक्तिशाली महसूस किए। उन्होंने कहा कि हम सभी सड़क पर हैं।
भूकंप के झटके महसूस हूए
डोग्लिओनी ने बताया कि हमें नहीं पता कि यह क्रम में अधिकतम झटका है या नहीं। सोशल मीडिया पर, कुछ लोगों ने उत्तर में लगभग 250 किलोमीटर दूर बारी, पुगलिया तक भूकंप महसूस होने की सूचना दी।
इटली में औसतन तीव्रता वाला भूकंप
बता दें कि औसतन हर चार साल में इटली में 5.5 के बराबर या उससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आता है। 2016 मध्य इटली में भूकंप 24 अगस्त 2016 को स्थानीय समयानुसार 3 बज कर 36 मिनट को मध्य इटली में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
इसमें 247 लोग मारे गए थे और दर्जन भर से अधिक लोग लापता हो गए थे। ये भूकंप नोर्सिया के करीब और पेरूजिया के दक्षिण-पूर्व में 75 किलोमीटर दूर आया था।
ये भी पढ़ेंं:- बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर लगा प्रतिबंध