- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Italy Qualify For Icc Mens T20 World Cup 2026
वर्ल्ड क्रिकेट में इटली ने रचा इतिहास, T20 विश्व कप में पहली बार किया क्वालीफाई
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जो बर्न्स इटली की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में इटली ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

इटली की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इटली की पुरुष क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। टीम ने पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च 2026 में खेला जाएगा। हालांकि, इटली को नीदरलैंड्स के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यूरोप क्वालिफायर टूर्नामेंट में टॉप दो टीमों में जगह बनाने के चलते वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर गई।
इससे पहले 9 जुलाई को इटली ने टूर्नामेंट की मजबूत टीम स्कॉटलैंड को 12 रन से हराकर सबको चौंका दिया था। यह जीत उनके आत्मविश्वास के लिए बहुत बड़ी थी और क्वालीफिकेशन की राह आसान कर दी। इटली के क्वालीफाई करते ही जर्सी का सपना चकनाचूर हो गया।
जर्सी का सपना टूटा
इस क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में इटली, नीदरलैंड्स और जर्सी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जर्सी की टीम ने भी 5 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट (NRR) में पीछे रहने के कारण वह तीसरे स्थान पर रह गई। अगर इटली नीदरलैंड्स को हरा देती, तो जर्सी को वर्ल्ड कप टिकट मिल सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जर्सी को निराशा हाथ लगी।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
15 टीमों ने बनाई वर्ल्ड कप 2026 में जगह
अब तक कुल 15 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिसमें भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और इटली की टीम है। वहीं अभी पांच टीमें और शामिल होगी।
बचे हुए 5 स्थानों के लिए होगी इन टीमों के बीच टक्कर
बचे हुए 5 स्थानों के लिए अब भी मुकाबला बाकी है। इन पांच टीमों में से दो टीमें अफ्रीका क्वालिफायर से चुनी जाएंगी, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अफ्रीका की कई टीमें हिस्सा लेंगी, और शीर्ष दो टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड को हराकर इटली ने किया बड़ा उलटफेर, T20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने..
वहीं, बाकी तीन टीमें एशिया–ईस्ट एशिया पैसिफिक (EAP) रीजनल फाइनल से आएंगी। इस रीजनल फाइनल में एशिया और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और शीर्ष तीन टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन क्वालिफायर मुकाबलों के बाद वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली सभी 20 टीमें तय हो जाएंगी।
Italy qualify for icc mens t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














