- Hindi News »
- World »
- Russia Biggest Attack 2026 Ukraine Dnipro Bus Drone Strike Many Killed
यूक्रेन पर रूस का इस साल का सबसे बड़ा हमला; बस पर ड्रोन स्ट्राइक में 15 खनिकों की मौत; कीव में पसरा मातम
Russia Ukraine War Hindi News: शांति वार्ता की घोषणा के बीच रूस ने यूक्रेन के नीप्रो में भीषण हमला किया है। ड्रोन हमले में 15 खनिकों की मौत हो गई और ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

रूस का यूक्रेन में बस पर ड्रोन स्ट्राइक, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Drone Attack Dnipro News In Hindi: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति वार्ताओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार, 1 फरवरी 2026 को रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला किया। इस हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन का नीप्रो शहर बना जहां अचानक हुए इस भीषण हमले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि पूरी दुनिया को भी झकझोर कर रख दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूसी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में एक यात्री बस को सीधे निशाना बनाया गया जिससे आसपास के इलाके में भारी तबाही मच गई। धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा और कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और जगह-जगह आग लग गई। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि बस पर हुए सीधे हमले के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खनिकों की बस बनी निशाना
इस दर्दनाक हमले का केंद्र नीप्रोपीट्रोव्स्क क्षेत्र में खनिकों को ले जा रही एक बस थी। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके (DTEK) ने बताया कि यह बस उनकी थी और खनिक शिफ्ट खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे। हमले के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने और चोटों के कारण 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम लॉन्च: अब होर्मुज में फंसे जहाजों को बचाएगा अमेरिका, ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया
पाकिस्तान में एक ही पोस्ट पर सेना अधिकारी और लश्कर आतंकी, ‘Operation Sindoor’ की बरसी पर आतंकियों के साथ जश्न
Iran Conflict: पश्चिम एशिया में फिर मंडराए जंग के बादल! ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी अभी और भुगतना होगा अंजाम
ऊर्जा क्षेत्र पर ‘आतंकवादी’ हमला
DTEK कंपनी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे खनन क्षेत्र पर लक्षित आतंकवादी हमला करार दिया है। कंपनी के अनुसार, रूस जानबूझकर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी इसे नागरिकों पर किया गया एक क्रूर हमला बताया है।
यह भी पढ़ें:- तुर्किए ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका; ‘इस्लामिक नाटो’ का सपना टूटा, रक्षा समझौते से किया साफ इनकार
शांति वार्ता पर मंडराया संकट
यह हमला उस समय हुआ है जब कूटनीतिक गलियारों में शांति की चर्चा तेज थी। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने घोषणा की थी कि अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को अबू धाबी में शांति वार्ता का अगला दौर होने जा रहा है। ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया था कि यूक्रेन युद्ध को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने के लिए गंभीर बातचीत को तैयार है। हालांकि, शांति वार्ता से ठीक पहले रूस के इस ‘सबसे बड़े हमले’ ने भविष्य की वार्ताओं और युद्धविराम की उम्मीदों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
Russia biggest attack 2026 ukraine dnipro bus drone strike many killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMFortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम शर्मसार: अशोकनगर में शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी ले जाते दिखे बेबस परिजन- VIDEO
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














