- Hindi News »
- World »
- Putin Ukraine Europe Warning Russia War Statement
‘बात मानी तो ठीक, नहीं तो…’, यूक्रेन-यूरोप को पुतिन की खुली धमकी, यूरोपियन को बताया- ‘छोटे सुअर’
Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन और यूरोपीय देशों को लेकर तीखा और आक्रामक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों से पीछे हटने...
- Written By: अमन उपाध्याय

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Putin Threatens Ukraine-Europe: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों और यूक्रेन को सख्त संदेश दिया है। रक्षा मंत्रालय की विस्तारित बोर्ड बैठक में पुतिन ने कहा कि रूस के विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्य हर हाल में पूरे किए जाएंगे।
उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि यदि यूक्रेन और उसके विदेशी संरक्षक विशेष रूप से यूरोपीय देश, गंभीर और सार्थक वार्ता से इनकार करते हैं तो रूस अपनी ऐतिहासिक जमीनों को सैन्य माध्यम से मुक्त करेगा।
यूक्रेन से लेकर यूरोप तक हलचल तेज
पुतिन ने कहा कि रूस संघर्ष की जड़ों को कूटनीति के जरिए खत्म करना चाहता है लेकिन यह रास्ता तभी संभव है जब सामने वाला पक्ष ईमानदारी से बातचीत करे। उनके अनुसार, यदि वार्ता का रास्ता बंद किया गया, तो रूस के पास सैन्य विकल्प के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। पुतिन की इस चेतावनी के बाद यूक्रेन से लेकर यूरोप तक राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
पूरे मोर्चे पर रणनीतिक पहल
अपने संबोधन में पुतिन ने दावा किया कि रूसी सेना पूरे मोर्चे पर रणनीतिक पहल बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान 300 से अधिक बस्तियों को मुक्त किया गया है। पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन के पीछे पूरा नाटो खड़ा है इसके बावजूद रूसी सैनिक पश्चिमी देशों द्वारा प्रशिक्षित यूक्रेनी इकाइयों को लगातार पीछे धकेल रहे हैं।
बड़ी जंग की तैयारी का माहौल
राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सुरक्षा बफर जोन बनाने और उसके विस्तार की योजनाओं का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने यूरोप में रूस से संभावित टकराव की चर्चाओं को फर्जी हिस्टीरिया करार दिया। पुतिन के मुताबिक, पश्चिमी यूरोप के लोगों को जानबूझकर रूस के साथ अपरिहार्य युद्ध की बात कहकर डराया जा रहा है और बड़ी जंग की तैयारी का माहौल बनाया जा रहा है।
अंतरिक्ष में भी नए हथियार तैनात
पुतिन ने नाटो देशों पर आरोप लगाया कि वे अपनी आक्रामक सैन्य क्षमताओं का लगातार विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहे हैं, यहां तक कि अंतरिक्ष में भी नए हथियार तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ यूरोपीय नेता जिम्मेदारी की भावना भूल चुके हैं और अपने देशों के हितों के बजाय निजी और कुलीन वर्ग के हितों की सेवा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- व्हाइट हाउस में बॉलरूम या बंकर! ट्रंप के इस प्रोजेक्ट पर क्यों गहराया शक… आखिर क्या छुपा रहा US?
🙄Putin called Europeans “little pigs” According to the Russian dictator, the treacherous West wants to profit from the collapse of Russia and is desperately trying to reclaim what it allegedly lost in previous historical periods. Sorry, what?? pic.twitter.com/OrCSmnmnc1 — NEXTA (@nexta_tv) December 17, 2025
यूरोपियनों को बताया ‘छोटे सूअर’
इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन ने यूरोपियनों को ‘छोटे सूअर’ कहकर संबोधित किया। एनईएक्सटीए टीवी के अनुसार, पुतिन ने कहा कि पश्चिम रूस के कमजोर होने से लाभ उठाना चाहता है और ऐतिहासिक रूप से जो कुछ उसने खोया है, उसे वापस पाने की कोशिश कर रहा है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं कुछ इसे रूस की आक्रामक नीति का संकेत बता रहे हैं तो कुछ इसे पश्चिम के लिए सीधी चेतावनी मान रहे हैं
Putin ukraine europe warning russia war statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













