अकोला में विधायक निधि जारी, 31 मार्च तक 24 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे करने की चुनौती

Akola MlaNews: विधायकों के लिए सरकार ने 21 करोड़ की निधि मंजूर की है, आर्थिक वर्ष समाप्ति में अब केवल 2 माह शेष हैं, ऐसे में रुके हुए विकास कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी।
MLA fund released in Akola, challenge to complete development works worth over Rs 24 crore by March 31
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Akola District Projects News: 31 मार्च को आर्थिक वर्ष समाप्त हो जाता है उसके पहले सभी विकास कार्य पूरे करने पड़ते हैं। पिछले वर्ष निहित समय में कार्य पूरे न किए जाने के कारण कुछ निधि सरकार के पास वापस चली गयी थी अब जनवरी माह के पहले सप्ताह में जिले के विधान सभा सदस्यों तथा विधान परिषद सदस्यों को प्रत्येक 3 करोड़ रु। के अनुसार सरकार ने विधायक निधि मंजूर की है।

उस पर अब सभी विकास कार्यों का नियोजन कर के 31 मार्च के भीतर काम पूरे करने पड़ेंगे। जिले के सभी विधायक इस निधि की राह देख रहे थे। क्यों कि कुछ प्रतिशत निधि पहले आने के कारण कार्य शुरू कर दिए गए थे। लेकिन निधि के अभाव में वे कार्य रुके पड़े हैं। देखा जाए तो सन 2025-26 इस आर्थिक वर्ष की समाप्ति में अब सिर्फ 2 माह का समय बाकी है।

जिले के सात विधायकों के लिए 21 करोड़ रुपय की निधि सरकार ने मंजूरी दी है। 24 करोड़ रुपय से अधिक के कार्यों को सरकार ने पहले ही शासकीय मंजूरी दी है। अब यह सभी विकास कार्य समय सीमा के भीतर पूरे करने पड़ेंगे। यह निधि राज्य सरकार ने काफी देरी से मंजूर की है। इस निधि में देरी के कारण काफी विकास कार्य रुके पड़े हैं।

उपलब्ध निधि से होते है विकास कार्य

विधायकों को मिलने वाली विकास निधि से सड़कों के निर्माण, सड़कों की तथा गल्लियों की दुरुस्ती, समाज भवन, व्यायाम शाला, नई पाइलाइन डालना, शालाओं की दुरुस्ती आदि कई आवश्यक कार्य पूरे किए जाते हैं। उस पर नगर पालिका, नगर पंचायत और मनपा चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से भी विकास कार्यों को पूरा करने में कुछ देरी हुई है। अकोला जिले में सभी विधान सभा सदस्यों और विधान परिषद सदस्यों को विकास कार्यों के लिए हर वर्ष 5 करोड़ रुपय मंजूर होते हैं। उस पर अभी 3 करोड़ रु। मंजूर किए गए हैं, 2 करोड़ की विकास निधि अभी बाकी है।

समय सीमा में पूरे करने पड़ेंगे कार्य

इस बारे में विधान परिषद के विधायक वसंत खंडेलवाल से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, इस आर्थिक वर्ष की समाप्ति से पहले सभी विकास कार्य पूरे करने पड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि, जो कार्य शुरू किए गए थे उसमें से कुछ कार्य निधि के अभाव में पूरे नहीं हो सके थे। अब निधि आ गयी है, वे कार्य भी शीघ्र अतिशीघ्र पूरे हो जाएंगे। अभी काम पूरे करने के लिए दो माह का समय बाकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com