-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Kirana Hills Attack Us Investigation Team Global Reaction
पाकिस्तान के किराना हिल्स हमले का मामला गरमाया, US ने भेजी जांच टीम? दुनिया भर में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बीचक्राफ्ट बी350 एरियल मेजरिंग सिस्टम (AMS) विमान को देखा। यह विमान, जिसका टेल नंबर N111SZ है, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के बेड़े का हिस्सा है और इसे रेडियोधर्मी रिसाव का पता लगाने के लिए..

किराना हिल्स हमले का मामला गरमाया, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वॉशिंगटन: भारत ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें यह कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई विशेषज्ञ बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना बनाया था, जहां पाकिस्तान अपने परमाणु वारहेड्स रखता है या जहां उसका न्यूक्लियर ठिकाना स्थित है।
यह भी कहा जा रहा है कि भारत की बमबारी के बाद रेडियोएक्टिव रिसाव हुआ है, और अमेरिका ने इस साइट की रेडिएशन जांच के लिए अपने विमान को वहां भेजा है। इस पर अब अमेरिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, और पहली बार विदेश विभाग ने इस मामले पर बयान जारी किया है।
किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं
एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान 12 मई को भारत के एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने स्पष्ट किया कि हमने किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में परमाणु प्रतिष्ठान हैं, हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर और भी हलचल मचा दी।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
जब अमेरिकी विदेश विभाग से यह सवाल किया गया कि क्या अमेरिकी टीम पाकिस्तान में परमाणु विकिरण लीक की जांच करने के लिए भेजी गई है, तो प्रवक्ता ने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका यह बयान स्पष्ट रूप से यह संकेत दे रहा था कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है जिसे जांचा जाए। यह कहते हुए अमेरिका ने न्यूक्लियर रेडिएशन लीक से संबंधित खबरों का खंडन कर दिया है।
यह अफवाहें तब फैलनी शुरू हुईं जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई पाकिस्तानी एयरबेसों पर सटीक हवाई हमले किए, जिनमें सरगोधा और नूर खान एयरबेस भी शामिल थे। ये दोनों स्थान पाकिस्तान के परमाणु-संबंधित बुनियादी ढांचे के पास स्थित हैं। रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस पाकिस्तान के न्यूक्लियर कमांड सेंटर से कुछ ही किलोमीटर दूर है और यहां से पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों का प्रबंधन किया जाता है। वहीं, सरगोधा एयरबेस, जहां भारत ने हमला किया था, किराना हिल्स से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां मुशफ़ एयरबेस है, जहां से पाकिस्तान अपने F-16 और JF-17 लड़ाकू विमानों को ऑपरेट करता है।
पूर्व CIA अधिकारी ने किया दावा
ऐसे में किराना हिल्स पर हमले के दावे को सिर्फ अफवाह माना जा सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक किराना हिल्स पर हमले के दावे को खारिज किया है। जबकि रैंड कॉर्पोरेशन के विशेषज्ञ और पूर्व CIA अधिकारी डेरेक ग्रॉसमैन ने यह दावा किया है कि भारत के नूर खान एयरबेस पर हमले के कारण “पाकिस्तान की परमाणु कमान को खतरा हुआ” और “रेडियोधर्मी रिसाव” हुआ। हालांकि, उनकी इन टिप्पणियों को न तो भारत और न ही अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है।
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में बी350 विमान देखा गया
यह अफवाहें तब और बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बीचक्राफ्ट बी350 एरियल मेजरिंग सिस्टम (AMS) विमान को देखा। यह विमान, जिसका टेल नंबर N111SZ है, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के बेड़े का हिस्सा है और इसे रेडियोधर्मी रिसाव का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह विमान गामा-रे सेंसर और रियल-टाइम मैपिंग टूल से लैस होता है और इसका उपयोग पहले भी फुकुशिमा जैसे घटनाओं के बाद किया गया है। इस विमान की कथित उपस्थिति से यह सवाल उठने लगे कि क्या इसे पाकिस्तान में रेडियोधर्मी तत्वों के रिसाव की जांच करने के लिए भेजा गया है?
जांच की नहीं की गई कोई मांग
हालांकि, पाकिस्तान के पास भी ऐसा ही एक एयरक्राफ्ट है, जिसे अमेरिका ने उसे सौंपा है, और कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि वह अमेरिकी नहीं, बल्कि पाकिस्तानी विमान था, जिसे परमाणु प्रतिक्रिया के लिए तैयार किया गया था। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह विमान अमेरिकी था या पाकिस्तानी। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस अफवाह को खारिज किया है। पाकिस्तान ने अब तक परमाणु हथियारों और परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से आधिकारिक तौर पर जांच की कोई मांग नहीं की है।
Pakistan kirana hills attack us investigation team global reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Jul 11, 2026 | 06:30 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
Jul 11, 2026 | 06:30 PMजबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत
Jul 11, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














