- Hindi News »
- World »
- Pakistan Cyber Attack On America Timelive Fbi Took Major Action Survey Was Seized
पाकिस्तान का अमेरिका पर साइबर हमला! समय रहते FBI ने लिया बड़ा एक्शन; सर्वर हुआ जब्त
Cyber Scam: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और न्याय विभाग ने पाकिस्तान से संचालित एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 39 वेबसाइटों और उनके सर्वरों को जब्त कर लिया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय

साइबर क्राइम सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) ने एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बताया कि अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) ने पाकिस्तान से संचालित एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान 39 साइबर अपराधी वेबसाइटों और उनके सर्वरों को जब्त कर लिया गया। एफबीआई ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इस गिरोह का प्रमुख सैम रजा नामक व्यक्ति है, जो पाकिस्तान में रहता है और डार्कवेब पर “हार्टसेंडर” के नाम से जाना जाता है। यह साइबर अपराधी वर्ष 2020 से ऑनलाइन हैकिंग टूल्स और धोखाधड़ी से संबंधित वेबसाइटों की बिक्री में शामिल था। इन टूल्स का उपयोग फिशिंग हमलों, पहचान की चोरी और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता था।
ऑनलाइन धोखाधड़ी का बनाया शिकार
FBI की जांच में खुलासा हुआ है कि एक साइबर अपराधी गिरोह ने अमेरिका में हजारों लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। इस गिरोह की गतिविधियों के कारण अमेरिकी नागरिकों और कंपनियों को करीब 30 लाख डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। ये अपराधी न केवल फर्जी वेबसाइटों के जरिए फिशिंग अटैक कर रहे थे, बल्कि ‘स्कैम पेज’ भी बेच रहे थे, जिनका इस्तेमाल अन्य साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने अमेरिका के 10 रडार सिस्टम किए तबाह, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये हम तय करेंगे, ट्रंप नहीं
ईरान जंग से बैकफुट पर ट्रंप! 10 दिन में फूंके 10 अरब डॉलर, अब अमेरिका तलाश रहा सुलह का रास्ता
तेल संकट में डूबा बांग्लादेश, भारत बना ‘संकटमोचक’, पाइपलाइन से ढाका पहुंची 5000 टन डीजल की बड़ी खेप
जंग के 11वें दिनों में ईरान ने किए 11 देशों पर प्रहार… नए नेतृत्व के साथ बदले की आग में झुलसा मध्य पूर्व
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान से जुड़े एक साइबर गिरोह ने उन्नत टूल्स का उपयोग कर बड़ी कंपनियों को धोखा दिया और उनके फंड को फर्जी खातों में ट्रांसफर कराया। इसके अलावा, यह गिरोह लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराकर बड़े घोटाले करने में भी शामिल था। इस ऑपरेशन में अमेरिका को नीदरलैंड की पुलिस का भी सहयोग मिला। दोनों देशों की एजेंसियों ने मिलकर इस साइबर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया और उनके सर्वरों को जब्त कर लिया।
यूट्यूब के जरिए ट्रेनिंग
जांच में खुलासा हुआ कि सैम रजा केवल साइबर अपराधों में लिप्त ही केवल लिप्त नहीं था, बल्कि यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके अन्य अपराधियों को भी ट्रेनिंग देता था। वह अपने हैकिंग टूल्स के उपयोग के तरीके सिखाता था, जिससे लोगों को आसानी से ठगा जा सकता था। ये टूल्स इतने उन्नत और खतरनाक थे कि वे किसी भी सिक्योरिटी सिस्टम और एंटीवायरस को आसानी से धोखा देने में सक्षम थे। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले में आगे भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है ताकि भविष्य में ऐसे साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।
Pakistan cyber attack on america timelive fbi took major action survey was seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नज़रदोष से पाना हो छुटकारा या पैसों की तंगी से, मंगलवार को कर लें ये उपाय, हो सकता है बड़ा चमत्कार
Mar 10, 2026 | 04:45 PMसूर्या ने पूरा किया शून्य से लेकर शिखर तक का सफर…ICC ट्रॉफी जीतने के बाद शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर
Mar 10, 2026 | 04:42 PM‘राहुल गांधी ने खोया मानसिक संतुलन’; शिवसेना नेता मनीषा कायंदे का तीखा हमला, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
Mar 10, 2026 | 04:41 PMयवतमाल नगर परिषद की सख्ती, बकाया करदाताओं से वसूली तेज, अभय योजना से मिलेगा ब्याज में राहत
Mar 10, 2026 | 04:39 PMईरान ने अमेरिका के 10 रडार सिस्टम किए तबाह, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये हम तय करेंगे, ट्रंप नहीं
Mar 10, 2026 | 04:39 PMमिस इंडिया अर्थ 2019 ‘सायली सुर्वे’ की हिंदू धर्म में वापसी, पति पर लगाया लव जिहाद और मारपीट का आरोप
Mar 10, 2026 | 04:34 PMAI यूज करने वालों सावधान, अगर कर दी ये भूल तो पड़ सकता है भारी, जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के 6 जरूरी नियम
Mar 10, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM













