'नारे नहीं लगाओ तो उचित रहेगा', शोक संदेश से पहले सांसदों पर भड़के ओम बिरला, सदन में पसरा सन्नाटा

Lok Sabha की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों को सख्त लहजे में फटकार लगाई। कार्यवाही शुरू होते ही जब कुछ सांसदों ने नारे लगाने शुरू किए, तो बिरला ने नाराज हो गए।

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों को सख्त लहजे में फटकार लगाई। कार्यवाही शुरू होते ही जब कुछ सांसदों ने नारे लगाने शुरू किए, तो बिरला ने नाराज होते हुए कहा, "माननीय सभासदों, अगर नारे नहीं लगाओ तो उचित रहेगा।" इसके बाद माहौल गंभीर हो गया और स्पीकर ने सदन के तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज से पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे, राजस्थान के बीकानेर से पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी और बयाना से पूर्व सांसद श्याम सुंदर लाल को श्रद्धांजलि दी। बिरला ने बताया कि इन नेताओं का निधन अगस्त, अक्टूबर और नवंबर 2025 में हुआ। सदन ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा, जिसके बाद प्रश्नकाल की शुरुआत की गई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com