-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Now Fire Will Rain In Indian Ocean Russia China And Iran Countries Came Together
अब हिंद महासागर में बरसेगी आग! एक साथ आए ये तीन देश; क्या अमेरिका के दुश्मन मचाएंगे तबाही
- Written By: अमन उपाध्याय
Military exercise: ईरान, रूस और चीन की नौसेनाएं ओमान की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी, जिसमें युद्धपोत, लड़ाकू जहाज और तोपखाने अभ्यास शामिल होंगे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना..

रूस-चीन-ईरान करने जा रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका का रवैया आक्रामक हो गया है, जिससे उसके विरोधी देश एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में, ईरान, रूस और चीन की नौसेनाएं इस सप्ताह ईरान के तट पर संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं। इस सैन्य अभ्यास का मकसद इन तीनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। ईरानी मीडिया ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।
अमेरिकी प्रभाव के खिलाफ एकजुट होकर काम करने वाले ये तीनों देश हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास करते रहे हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम के अनुसार, यह सैन्य अभ्यास मंगलवार को ईरान के दक्षिण-पूर्व में ओमान की खाड़ी के पास स्थित चाबहार बंदरगाह से शुरू होगा।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जहाज लेंगे इस अभ्यास में हिस्सा
ईरानी समाचार एजेंसी के अनुसार, चीन और रूस की नौसेनाओं के युद्धपोत, लड़ाकू और सहायक जहाज, साथ ही ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जहाज सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास उत्तरी हिंद महासागर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इसकी अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करना और भाग लेने वाले देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस तरीके का होगा अभ्यास
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मॉस्को की ओर से प्रशांत बेड़े के दो कोरवेट और एक टैंकर इस सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। यह अभ्यास उत्तरी हिंद महासागर में कई दिनों तक चलेगा, जिसमें चालक दल कब्जे में लिए गए जहाजों को मुक्त कराने, समुद्र में खोज और बचाव अभियान संचालित करने और समुद्री एवं हवाई लक्ष्यों पर तोपखाने की फायरिंग का अभ्यास करेगा। वहीं, चीन ने वीचैट सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए जानकारी दी कि वह इस अभ्यास के लिए एक विध्वंसक और एक आपूर्ति जहाज तैनात करेगा।
इस सैन्य अभ्यास में पाकिस्तान, अज़रबैजान, दक्षिण अफ्रीका, ओमान, कजाकिस्तान, कतर, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका बतौर पर्यवेक्षक भाग लेंगे। इससे पहले, ईरानी सेना ने फरवरी में इसी इलाके में युद्धाभ्यास किया था, जिसका उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करना था।
Now fire will rain in indian ocean russia china and iran countries came together
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













