-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- North Korea Warship Damaged At Launch Kim Jong Un Angry
‘सनकी तानाशाह’ का ठनक गया माथा, उत्तर कोरिया का युद्धपोत लॉन्च होते ही क्षतिग्रस्त
- Written By: अमन उपाध्याय
उत्तर कोरिया में 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत के जलावतरण समारोह के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के समय उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन भी उपस्थित थे।

उत्तर कोरिया का युद्धपोत लॉन्चिंग के साथ ही हुआ क्षतिग्रस्त, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
सियोल: उत्तर कोरिया का नया विध्वंसक युद्धपोत, जिसे काफी ताकतवर और ‘बाहुबली’ माना जा रहा था, जलावतरण के समय ही यह विध्वंसक युद्धपोत हादसे का शिकार हो गया और उसे गंभीर नुकसान पहुंचा। इस घटना से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बेहद नाराज हो गए।
उन्होंने इस विफलता के लिए अपने अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी सवाल खड़े किए। ऐसा माना जा रहा है कि किम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने तत्काल एक आपात बैठक बुलाकर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
किम जोंग की मौजूदगी में हुआ हादसा
उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए तैयार किए गए एक नए 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत के जलावतरण समारोह के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। यह घटना बुधवार को देश के उत्तर-पूर्वी बंदरगाह चोंगजिन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन भी उपस्थित थे।सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) के अनुसार, युद्धपोत को पानी में उतारते समय वह रैंप से फिसल कर अटक गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
यह भी पढ़ें- 24 घंटे की मोहलत! पाकिस्तान ने भारत को लेकर उठाया बड़ा कदम, जारी किया नया फरमान
इन लोगों को ठहराया गया दोषी
यह घटना किम जोंग उन के लिए एक बड़ी शर्मनाक स्थिति बन गई है, जिन्होंने अपनी परमाणु-सज्जित सेना में नौसेना को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में प्रस्तुत किया था। उन्होंने इस हादसे के लिए सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड प्रबंधकों को दोषी ठहराया और इसे “गंभीर लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना रवैये और वैज्ञानिक समझ की कमी” का नतीजा बताते हुए “एक गंभीर दुर्घटना और आपराधिक भूल” करार दिया।
गुस्से में किम ने बुलाई बैठक
सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चूक को गंभीरता से लेते हुए किम ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई की है। पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक जून के अंत में आयोजित की जाएगी। दक्षिण कोरिया की सेना ने फिलहाल इस उत्तर कोरियाई रिपोर्ट पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी है।
North korea warship damaged at launch kim jong un angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














