- Hindi News »
- World »
- North Korea Kim Jong Un Upgrades Old Weapons
दुनिया के लिए चेतावनी! इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के खौफनाक प्लान का हुआ खुलासा, मच सकती है तबाही
North Korea News: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव करने की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, किम अब केवल परमाणु हथियारों पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि पुराने...
- Written By: अमन उपाध्याय

किम जोंग उन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
North Korea Nuclear Weapons: उत्तर कोरिया उन दुनिया के 9 देशों में शामिल है जिनके पास परमाणु हथियार हैं। हालांकि प्योंगयांग अपने हथियारों की असली संख्या कभी सार्वजनिक नहीं करता, लेकिन इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स (ICAN) के अनुसार, उत्तर कोरिया के पास 50 से अधिक परमाणु हथियार हैं।
अब किम जोंग उन ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, किम अब केवल परमाणु हथियारों पर भरोसा नहीं करेंगे, बल्कि पुराने और जंग लगे पारंपरिक हथियारों को भी अपडेट करने की योजना बना रहे हैं। इस योजना में टैंक, राइफल, एयर-डिफेंस सिस्टम और नौसैनिक जहाज जैसे सभी हथियार शामिल हैं।
किम बदल रहे हैं सैन्य रणनीति
असल में, रूस-यूक्रेन युद्ध ने किम को यह समझाया कि युद्ध में सिर्फ परमाणु शक्ति ही पर्याप्त नहीं होती। असली संघर्ष की शुरुआत हमेशा टैंकों, तोपों और ड्रोन जैसे पारंपरिक हथियारों से होती है। उत्तर कोरिया की पारंपरिक सेना अभी भी पुराने सोवियत हथियारों पर निर्भर है। लेकिन रूस की मदद से इसे तेजी से आधुनिक बनाने का रास्ता खुल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने हाल ही में एक बख्तरबंद वाहन संस्थान का दौरा किया और संकेत दिया कि अगले साल वर्कर्स पार्टी की बैठक में वह परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार की सैन्य ताकतों को साथ-साथ मजबूत करने की नई नीति पेश करेंगे।
रूस-यूक्रेन युद्ध से मिला सबक
रिपोर्ट बताती है कि उत्तर कोरिया ने करीब 15,000 सैनिक रूस के कुरस्क क्षेत्र में भेजे। वहां उन्होंने महसूस किया कि कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनका विकास देश ने सालों से नजरअंदाज किया था। इसी अनुभव के चलते अब किम पारंपरिक हथियारों के आधुनिकीकरण पर जोर दे रहे हैं। इसके बदले में रूस उत्तर कोरिया को नकद, तकनीकी मदद, खाद्य सामग्री और तेल जैसी सहायता प्रदान कर रहा है।
उत्तर कोरिया की मुख्य कमजोरी
उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी कमजोरी उसका एयर डिफेंस सिस्टम है। हालांकि, अब उसे रूस से एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल और अन्य उपकरण मिल रहे हैं। पिछले महीने किम ने एयर-डिफेंस मिसाइल का परीक्षण देखा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें रूसी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप के काफिले में फंस गए मैक्रों, US पुलिस ने रोकी कार, और फिर… VIDEO में देखें सारा माजरा
नौसेना और ड्रोन पर जोर
किम जोंग उन ने हाल के भाषणों में देश की नौसैनिक ताकत को बढ़ाने और हथियारों की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान दिया। यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमलों के अनुभवों से सीख लेते हुए, उन्होंने ड्रोन तकनीक के विकास को भी तेज कर दिया है। हाल ही में किम ने नए आत्मघाती और निगरानी ड्रोन का निरीक्षण किया और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित क्षमताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस क्षेत्र में रूस से तकनीकी सहयोग भी मिल रहा है।
North korea kim jong un upgrades old weapons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












