scorecardresearch
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi
  • ई-पेपर
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • महाराष्ट्र
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • बिज़नेस
  • लाइफ़स्टाइल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • नवभारत विशेष
  • वीडियो
  • अन्य Navbharat LIVE
    • फैक्ट चेक
    • धर्म
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • वेब स्टोरीज़
    • टेक्नॉलजी
    • यूटिलिटी न्यूज़
    • फोटो
    • करियर
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • चुनाव

In Trends:
  • वैलेंटाइन डे |
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 |
  • महाशिवरात्रि |
  • सोना-चांदी भाव |
  • शेयर बाजार |
  • आज का मौसम
Follow Us
  • Google News
  • instagram enavabharat
  • web-storiesवेब स्टोरीज
  • photosफोटो
  • Home Iconहोम
  • videosविडियो
  • latest-newsफटाफट खबरें
  • Hindi News »
  • World »
  • Thailand Cambodia Border Ceasefire Chanthaburi Agreement

सीमा पर थमी गोलियों की गूंज, थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौते पर लगी मुहर

Thailand Cambodia Ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया ने चांथाबुरी बॉर्डर चेकपॉइंट पर सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर किए। सीमा विवाद और हालिया सैन्य झड़पों के बीच यह अहम कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 27, 2025 | 10:50 AM
The sound of gunfire has ceased at the border, as a ceasefire agreement between Thailand and Cambodia has been finalized.

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौते पर लगी मुहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram enavabharat whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive
Share on desktop
Share on mobile
Follow Us :
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram navbharatlive whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive

Thailand Cambodia News In Hindi: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा तनाव पर विराम लगाते हुए शनिवार को दोनों देशों ने औपचारिक रूप से सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। यह समझौता थाईलैंड के चांथाबुरी प्रांत में स्थित एक बॉर्डर चेकपॉइंट पर हुआ जहां थाई रक्षा मंत्री नत्थापोन नाकपानिच और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री टी सिया मौजूद रहे।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात को थाईलैंड के साथ तीसरी स्पेशल कंबोडिया-थाईलैंड जनरल बॉर्डर कमेटी बैठक के संयुक्त बयान के ड्राफ्ट पर सहमति बन गई थी। इस बैठक में आसियान के ऑब्जर्वर भी शामिल थे, जो इस पूरे घटनाक्रम को क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानते हैं।

दिसंबर की शुरुआत में बिगड़े हालात

सीजफायर वार्ता शनिवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार करीब 9.40 बजे शुरू हुई थी। यह बातचीत ऐसे समय पर हुई जब जुलाई में पहले सीजफायर के टूटने के बाद दिसंबर की शुरुआत में हालात तेजी से बिगड़ गए थे। 8 और 9 दिसंबर को सीमा क्षेत्रों में हिंसा बढ़ गई थी जिसमें थाईलैंड ने फाइटर जेट और तोपखाने का इस्तेमाल किया जबकि कंबोडिया ने रॉकेट हमलों से जवाब दिया।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश चुनाव: ढाका में किसके सिर सजेगा ताज, हिंसा के बीच कल लोकतंत्र की नई परीक्षा; हर वोटर डालेगा 2 वोट

बांग्लादेश चुनाव: ढाका में किसके सिर सजेगा ताज, हिंसा के बीच कल लोकतंत्र की नई परीक्षा; हर वोटर डालेगा 2 वोट

‘भारत नहीं बंद करेगा तेल खरीदना’, ट्रंप के दावे पर रूस का पलटवार; लावरोव बोले- समझौता पूरी तरह सुरक्षित

‘भारत नहीं बंद करेगा तेल खरीदना’, ट्रंप के दावे पर रूस का पलटवार; लावरोव बोले- समझौता पूरी तरह सुरक्षित

ट्रंप पर बहस और फिर कत्ल, टेक्सास में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर दहल जाएंगे आप

ट्रंप पर बहस और फिर कत्ल, टेक्सास में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर दहल जाएंगे आप

ये है दुनिया का सबसे खौफनाक नरसंहार! सैकड़ों बच्चों को उतारा गया मौत के घाट, रोंगटे खड़ी कर देगी रिपोर्ट

ये है दुनिया का सबसे खौफनाक नरसंहार! सैकड़ों बच्चों को उतारा गया मौत के घाट, रोंगटे खड़ी कर देगी रिपोर्ट

दोनों देशों के बीच झड़पें मुख्य रूप से विवादित सीमा क्षेत्रों में देखी गईं खासकर डांगरेक पर्वत श्रृंखला के आसपास। यह इलाका उत्तर-पूर्वी थाईलैंड और उत्तरी कंबोडिया तक फैला हुआ है और रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां सैनिकों की आवाजाही, गोलाबारी और हवाई मिशनों की गतिविधियां लगातार रिपोर्ट की गईं।

क्षेत्रीय शांति को लेकर भी चिंता

यह सीमा क्षेत्र कई प्राचीन खमेर मंदिरों के लिए भी जाना जाता है जिनमें से कई मंदिर सीमा के बेहद करीब स्थित हैं। ऊंचे इलाकों पर नियंत्रण को लेकर दशकों से विवाद चला आ रहा है। इन इलाकों में सैन्य टकराव ने न केवल द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित किया बल्कि क्षेत्रीय शांति को लेकर भी चिंता बढ़ा दी थी।

क्या था विवाद का जड़?

इस विवाद की ऐतिहासिक जड़ें 20वीं सदी की शुरुआत में जाती हैं, जब कंबोडिया में फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के दौरान सीमा रेखाएं तय की गई थीं। थाईलैंड का दावा है कि उस दौर में बनाए गए नक्शों में सीमा को गलत तरीके से दर्शाया गया और प्राकृतिक जल-विभाजक सीमाओं का पालन नहीं किया गया।

विवाद का सबसे संवेदनशील मुद्दा प्रेह विहार मंदिर रहा है। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस मंदिर पर संप्रभुता कंबोडिया को दी थी, लेकिन आसपास की भूमि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी जिससे दोनों देशों के बीच अलग-अलग व्याख्याएं सामने आती रहीं।

ट्रंप ने भी हस्तक्षेप का दावा किया

दिसंबर में तनाव चरम पर पहुंचने के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की है और लड़ाई रोकने पर सहमति बनी है। हालांकि, इसके बावजूद सीमा पर झड़पों की खबरें सामने आती रहीं, जिसने जमीनी हालात और कूटनीतिक बयानों के बीच अंतर को उजागर किया।

यह भी पढ़ें:- जेलेंस्की-ट्रंप मीटिंग से पहले दहला कीव, मिसाइल धमाकों से कांपी राजधानी; देशभर में हवाई अलर्ट

अब सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य तनाव में कमी आएगी और सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे।

Follow Navbharatlive whatsapp

Thailand cambodia border ceasefire chanthaburi agreement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2025 | 10:50 AM

Topics:  

  • Thailand
  • Thailand Hindi News
  • World News

लेटेस्ट न्यूज़

और पढ़ें
दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?

दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?

Feb 12, 2026 | 03:06 AM
Aaj Ka Rashifal 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Rashifal 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग

Feb 12, 2026 | 12:05 AM
वानखेड़े में वेस्टइंडीज का धमाका, इंग्लैंड की हार, अब नेपाल के पास भी है सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका

वानखेड़े में वेस्टइंडीज का धमाका, इंग्लैंड की हार, अब नेपाल के पास भी है सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका

Feb 11, 2026 | 11:55 PM
कांग्रेस अब पहुंचाएगी भाजपा को फायदा! अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से ममता बनर्जी को कितना नुकसान?

कांग्रेस अब पहुंचाएगी भाजपा को फायदा! अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से ममता बनर्जी को कितना नुकसान?

Feb 11, 2026 | 11:24 PM
बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

Feb 11, 2026 | 11:16 PM
‘गो माता की जय’ बोल, बोलेगा की नहीं… भीड़ ने जबरन मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, Video देखें

‘गो माता की जय’ बोल, बोलेगा की नहीं… भीड़ ने जबरन मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, Video देखें

Feb 11, 2026 | 10:52 PM
ENG vs WI: वानखेड़े में खत्म हुआ रोमांचक मैच, वेस्टइंडीज की टीम ने दिखाया दम, इंग्लैंड को 30 रन से चटाई धूल

ENG vs WI: वानखेड़े में खत्म हुआ रोमांचक मैच, वेस्टइंडीज की टीम ने दिखाया दम, इंग्लैंड को 30 रन से चटाई धूल

Feb 11, 2026 | 10:50 PM

वीडियो गैलरी

और देखे
video-icon
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Feb 11, 2026 | 10:08 PM
video-icon
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:35 PM
video-icon
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Feb 11, 2026 | 09:25 PM
video-icon
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:19 PM
video-icon
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:13 PM
video-icon
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

Feb 11, 2026 | 09:07 PM
video-icon
‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

Feb 11, 2026 | 09:01 PM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.