एलिवेटर के खतरनाक गैप के पास पहुंचा बच्चा, सिक्योरिटी गार्ड की फुर्ती ने बचाई जान

Child Safety Viral Video : बिल्डिंग में चल रही मरम्मत के दौरान एलिवेटर के खुले गैप के पास खेलते बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने फुर्ती दिखाकर बच्चे को समय रहते बचा लिया।
A security guard’s quick thinking saved a child from falling into a dangerous elevator gap during building repairs.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Viral Rescue Video : बिल्डिंग में जब मरम्मत या कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा होता है, तब थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। खासतौर पर बच्चों के मामले में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही खतरनाक मंजर देखने को मिला, जहां एक बच्चा बिल्डिंग के एलिवेटर के खुले गैप के बेहद करीब पहुंच जाता है।

बताया जा रहा है कि एलिवेटर की मरम्मत चल रही थी, जिस वजह से वहां खतरनाक खाली जगह बनी हुई थी। बच्चा बिना किसी खतरे का अंदाजा लगाए आसपास टहलता हुआ उस गैप की ओर बढ़ने लगता है।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बच्चा एलिवेटर गैप के पास पहुंचता है, वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर उस पर पड़ जाती है। गार्ड न तो घबराता है और न ही चिल्लाता है, जिससे बच्चा डरकर कोई गलत कदम उठा ले।

वह पूरी सूझबूझ के साथ तेजी से बच्चे की ओर बढ़ता है और सही वक्त पर उसे गोद में उठाकर सुरक्षित जगह पर ले आता है। कुछ ही सेकंड की यह फुर्ती बच्चे की जान बचाने के लिए काफी साबित होती है। वीडियो देखने वालों की सांसें भी कुछ पल के लिए थम जाती हैं।

लोगों ने की सिक्योरिटी गार्ड की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिक्योरिटी गार्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उसे “जीनियस” और “रियल लाइफ सुपरहीरो” बताया है। लोगों का कहना है कि अगर गार्ड थोड़ी भी देर कर देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि कुछ नेटिजन्स ने यह सवाल भी उठाया कि मरम्मत वाले इलाके को पहले से ठीक तरह से कवर क्यों नहीं किया गया। यह वीडियो एक बड़ी सीख भी देता है कि कंस्ट्रक्शन या मरम्मत के दौरान बच्चों की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com